#INDvsPAK : धोनी के 'नागपुर वाले मंत्र' से विजय शंकर ने वर्ल्ड कप की पहली ही गेंद पर रच दिया इतिहास
नई दिल्ली : वर्ल्ड कप 2019 में टीम इंडिया के चयन के बाद जिस खिलाड़ी की सबसे अधिक चर्चा हुई थी वह थे विजय शंकर। वर्ल्ड कप 2019 में पाकिस्तान के खिलाफ ड्रीम डेब्यू करने वाले विजय का वैसे तो चोट से पुराना रिश्ता रहा है लेकिन रविवार को होने वाले मैच में उन्होंने भुवनेश्वर कुमार के पैरों में खिंचाव आने के बाद जो कमाल किया उसमें भी चोट का किस्सा शामिल हो गया। विजय पहले ऐसे भारतीय गेंदबाज हैं जिन्होंने वर्ल्ड कप की पहली गेंद पर विकेट झटका है। विजय शंकर को टीम इंडिया में शिखर धवन की चोट के बाद टीम में शामिल किया गया था लेकिन वो बल्ले से कोई बड़ा कमाल नहीं कर पाए वहीं पहली गेंद पर विश्व कप के किसी मैच में विकेट लेकर एक नया इतिहास रच दिया और खिलाड़ियों की एलिट क्लब में शामिल हो गए हैं। जानिए उन्होंने कैसे यह कमाल किया और वो किस लिस्ट में शामिल हुए हैं।

गेंद से विजय का डेब्यू
टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ पहली बार किसी वर्ल्ड कप के मैच में 336 रन बनाए। पाकिस्तान की पारी के दौरान जब पांचवें ओवर की चौथी गेंद फेंक रहे थे तब भुवनेश्वर के पैरों में हैमस्ट्रिंग आ गया और उन्हें तुरंत मैदान से बाहर जाना पड़ा। उनके चोटिल होने के ठीक बाद उनकी ओवर की बची दो गेंदों को फेंकने के लिए कप्तान कोहली ने उनकी ओर गेंद फेंका और उन्होंने पहली गेंद पर इमाम-उल-हक का विकेट झटक कर अपना नाम इतिहास में दर्ज कर लिया। वो विकल्प के तौर पर आए थे लेकिन उनका नाम इतिहास में दर्ज हो गया।
READ MORE : पाकिस्तान के खिलाफ भारत के सबसे बड़े लक्ष्य से बने ये 4 शानदार रिकॉर्ड

तीन गेंदबाज कर चुके हैं यह कमाल
विजय शंकर वर्ल्ड कप इतिहास के मात्र तीसरे ऐसे गेंदबाज है जिसने अपने डेब्यू मैच की पहली गेंद पर विकेट झटका है। बरमूडा के मलाची जोन्स और इयान हार्वी दो ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने अपनी पहली गेंद पर विकेट झटका है। बरमूडा के मालाची जोन्स ने तो रॉबिन उथप्पा को ड्यूएन लिवरोक के हाथों कैच आउट करवाया था। विजय शंकर को चयनकर्ता ने 3 डाइमेंशनलखिलाड़ी खिलाड़ी बताकर टीम में शामिल किया था और उन्होंने अपनी विकेट टू विकेट गेंदबाजी के स्किल को पहली ही गेंद पर दिखा दिया है।

धोनी का नागपुर में दिया मंत्र
अगर आपको कहा जाए कि विजय शंकर के वर्ल्ड में डेब्यू विकेट के पीछे धोनी का नागपुर में दिया मंत्र है तो शायद आपको विश्वास नहीं होगा तो ऑस्ट्रेलिया के हाल में हुए (विश्व कप से पहले हुए) दौरे को याद करिए जहां नागपुर में विजय शंकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी ओवर में महज 10 रन डिफेंड किया था औ भारतीय टीम को जीत दिलाई थी। इस जीत के पीछे जिस शख्स का गुरूमन्त्र था उनका नाम है महेंद्र सिंह धोनी जिन्होंने विजय को विकेट टू विकेट गेंदबाजी की सलाह दी और उन्होंने उनके इस मन्त्र से पाकिस्तान के खिलाफ भी भारत को पहला विकेट दिलाया। उन्होंने अपने इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया थ कि मुझे उन्होंने इस तरह गेंदबाजी की सलाह दी थी।

कौन हैं विजय
विजय शंकर टीम इंडिया की ब्लू जर्सी में भले ही एक नया नाम हों लेकिन जो क्रिकेट फैंस रणजी ट्रॉफी फॉलो करते हैं उनके लिए यह नाम बहुत पुराना और एक मझे हुए खिलाड़ी का है। तमिलनाडु की ओर से रणजी खेलने वाले इस खिलाड़ी ने 41 मैचों में 47.70 की औसत और 51.15 के स्ट्राइक रेट से अब तक 2099 रन बनाए हैं और जिसमें 5 शतक और 15 अर्धशतक शामिल हैं। साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ जब भुवनेश्वर कुमार ने आराम करने का फैसला लिया था तब BCCI ने इस खिलाड़ी को एक ऑल राउंडर के तौर पर दो टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया था। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में इन्होंने 32 विकेट झटके हैं और सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल मैच भी खेले हैं।
READ MORE : INDvsPAK : विराट कोहली ने बनाए सबसे तेज 11 हजार ODI रन, टूटे कई रिकॉर्ड
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
