3rd ODI, IND vs WI: तीसरे मैच से पहले विराट सेना ने लिया ब्रेक, ऐसे मनाई प्रक्टिस से छुट्टी
नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी 3 मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच के लिये टीम इंडिया कटक पहुंच चुकी है। चेन्नई में खेले गए सीरीज के पहले वनडे में हार के बाद विशाखापट्टनम में भारत ने हिसाब बराबर किया। दूसरे मैच में भारत के हाथों हारने के बाद तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। दोनों ही टीमों को अब लीग के आखिरी मैच में सीरीज जीतने के लिये हर हाल में जीत की दरकार है। सीरीज के निर्णायक मैच से पहले जहां कैरिबियाई टीम मैदान पर अभ्यास करती नजर आ रही थी वहीं भारतीय टीम ने अहम मुकाबले से पहले ब्रेक लेने का फैसला किया है।
विशाखापट्टनम में जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम ने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर पहुंची जहां पूरी टीम का स्वागत पारंपरिक तरीके से किया गया।
रविवार को होने वाले मैच से पहले जहां कैरिबियाई टीम ने अभ्यास करने का फैसला किया वहीं भारतीय टीम ने शुक्रवार को ब्रेक लिया और रिफ्रेश होने के लिये अपने साथी खिलाड़ियों के साथ बाहर निकल आये।
और पढ़ें: IPL 2020: अनिल कुंबले ने किया मैक्सवेल के रोल का खुलासा,कहा-किंग्स इलेवन पंजाब के लिये करेंगे यह काम
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इस ब्रेक की मजेदार फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ट्वीट की है जिसमें वह अपने साथियों के साथ एक दिन की छुट्टी का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं।
ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुे कोहली ने लिखा, 'सीरीज के बीच एक दिन की छुट्टी और साथी खिलाड़ियों के साथ शानदार दोपहर, और क्या चाहिए।'
A day off and an afternoon with the boys is exactly what we needed 😃🤙 pic.twitter.com/6K3KLW63iJ
— Virat Kohli (@imVkohli) December 20, 2019
गौरतलब है कि भारतीय टीम को सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज के हाथों हार का सामना करना पड़ा था जबकि दूसरे मैच में भारतीय टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए कैरिबियाई टीम को 107 रनों से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली थी।
इससे पहले भारतीय टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर चोटिल होकर तीसरे और अंतिम मैच से बाहर हो गये हैं। सीरीज का दूसरे मैच में खत्म होने के बाद दीपक चाहर ने पीठ में दर्द की समस्या बताई और अंतिम मैच में खेलने को लेकर असमर्थता भी जताई।
और पढे़ं: IPL Auction 2020: नीलामी में नहीं बिके विराट कोहली की नाक में दम करने वाले विंडीज के यह 6 खिलाड़ी
बीसीसीआई ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि टीम में उनकी जगह कौन खेलता नजर आयेगा। बीसीसीआई ने ट्वीट कर बताया कि भारतीय टीम में दीपक चाहर की जगह नवदीप सैनी को शामिल किया गया है। वह टीम के साथ कटक में जुड़ रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
