
पुरानी है अफरीदी और गंभीर के रिश्तों में तल्खी-
30 अप्रैल को रिलीज हुए इस ऑटोबायोग्राफी में अफरीदी ने अपने पूर्व साथी खिलाड़ी वकार युनूस के लिए भी कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया था। अपनी आकर्षक शख्सियत और तूफानी बल्लेबाजी के लिए विख्यात इस खिलाड़ी के गौतम गंभीर के साथ मैदान में गर्मागर्म बहसें हो चुकी हैं। ऐसा ही एक किस्सा 2007 के कानपुर ODI का है जब ये दोनों खिलाड़ी आपस में उलझ गए थे और अंपायर इयान गॉल्ड को हस्तक्षेप करने के लिए आना पड़ा था। तब मैच रोशन महानामा ने दोनों खिलाड़ियों पर भारी जुर्माना लगाया था।

'डॉन ब्रेडमैन और जेम्स बांड समझते हैं गंभीर खुद को'
इस किस्से के बाद भी सोशल मीडिया पर ये दोनों दिग्गज शब्दवार करते रहे हैं। अब अफरीदी में अपनी आत्मकथा में गंभीर को इन सबके लिए आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि गंभीर ऐसे व्यवहार करते हैं जैसे की वह डॉन ब्रेडमैन और जेम्स बांड की जमात के हों। अफरीदी लिखते हैं- 'कराची में हम ऐसे इंसान को सड़ियल कहते हैं। ये बिल्कुल साफ है, मैं खुशमिजाज और सकारात्मक लोगों को पसंद करता हूं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग कितने ही आक्रामक या प्रतिस्पर्धी हों, लेकिन आपको सकारात्मक होना होता है और गंभीर ऐसे नहीं थे।'
IPL 2019: विश्व कप में विजय शंकर की अहमियत पर गांगुली ने कही बड़ी बात

दोनों में हो चुकी है भद्दी गाली गलौच-
वहीं, कानपुर में हुई गर्मागर्म बहस पर अफरीदी ने कहा है- 'मुझे याद है जब 2007 के एशिया कप में मेरा गंभीर के साथ यह मामला हुआ था, जब वह सिंगल रन लेने के पूरा करते हुए सीधे मेरे से उलझ रहे थे। अंपायर ने मामले को खत्म कराया नहीं तो मुझे खत्म करना पड़ता। उस समय हम दोनों में एक-दूसरे की महिला संबंधियों को लेकर खुला वार्तालाप हुआ था।
शाहिद अफरीदी ने आत्मकथा में बताई अपनी 'असली' उम्र, सामने आया चौंकाने वाला सच
आपको बता दें कि अभी हाल में ही जब पुलवामा हमला हुआ था तब भी गंभीर और अफरीदी के बीच के तनावपूर्ण संबंध चर्चाओं में आए थे। गंभीर ने पाकिस्तान के लिए बेहद कड़े शब्दों का प्रयोग किया था जिसके जवाब में अफरीदी ने कहा था 'क्या हो गया उसको?'


Click it and Unblock the Notifications