For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सचिन तेंदुलकर की रिकवरी के लिये शाहिद अफरीदी ने भेजा खास मैसेज, जानें क्या लिखा

Shahid Afridi sent Special Message to hospitalized Sachin Tendulkar for Corona Positive: नई दिल्ली।भारतीय क्रिकेट टीम के भगवान माने जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर इस समय कोरोना वायरस की चपेट में आ गये हैं और उसी के इलाज के लिये शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती हुए हैं। सचिन तेंदुलकर ने एक हफ्ते पहले कोरोना वायरस पॉजिटिव होने की खबर की पुष्टि की थी जिसके बाद वह होम क्वारंटीन हो गये थे हालांकि शुक्रवार को मास्टर ब्लास्टर ने एक बार फिर ट्वीट कर अपने अस्पताल में भर्ती होने की खबर की पुष्टि की है। इसको लेकर दुनिया भर के दिग्गज खिलाड़ियों की ओर से उनके स्वस्थ होने होने का दुआंये भेजी जा रही हैं।

इस फेहरिस्त में पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी भी सचिन तेंदुलकर के जल्द ठीक होने की कामना करते हुए अपने मैसेज भेज रहे हैं। वसीम अकरम के बाद पाकिस्तान के हरफनमौला खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने भी सचिन तेंदुलकर के जल्द ठीक होने को लेकर अपना मैसेज भेजा है।

और पढ़ें: SA vs PAK: सुपर ड्रामे के बाद पारी की आखिरी गेंद पर जीता पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका को 3 विकेट से हराया

शाहिद अफरीदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पर बात ट्वीट करते हुए लिखा कि इसमें कोई शक नहीं कि सचिन तेंदुलकर जल्द ही कोरोना से ठीक होकर मजबूत वापसी करेंगे। उन्होंने लिखा,' लीजेंड आपके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। इसमें कोई शक नहीं है कि आप मजबूती के साथ रिकवरी करेंगे। आापको अस्पताल में कम समय के लिये रहना पड़े क्योंकि आप कम समय में रिकवरी कर सकते हैं।'

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के तहत खेली गई टी20 सीरीज में हिस्सा लेने वाली इंडिया लेजेंडस टीम के 4 खिलाड़ी अब तक करोना वायरस के संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। इस फेहरिस्त में सचिन तेंदुलकर, युसुफ पठान, इरफान पठान और एस बद्रीनाथ का नाम शामिल है।

और पढ़ें: IPL 2021: 3 कारण जिसके चलते चेन्नई सुपर किंग्स धोनी के बाद रैना को नहीं देना चाहती टीम की कमान

आपको बता दें कि शाहिद अफरीदी से पहले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने भी सचिन तेंदुलकर के ठीक होने को लेकर अपनी शुभकामनायें भेजी। उन्होंने लिखा कि जब आप 16 साल के थे तब आपने दुनिया के बेस्ट गेंदबाजों की हिम्मत और हौंसले के खिलाफ छक्का लगाने का काम किया और कोरोना वायरस को भी आप छक्का लगाकर वापसी करेंगे।

Story first published: Saturday, April 3, 2021, 2:25 [IST]
Other articles published on Apr 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+