Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दक्षिण अमेरिका की धरती पर सुमित नागल ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बनें

नई दिल्ली। भारत के उभरते स्टार टेनिस खिलाडी सुमित नागल (Sumit Nagal) ने अर्जेटीना में इतिहास रचते हुए ब्यूनस आयर्स एटीपी चैलेंजर्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। 22 वर्षीय सुमित नागल (Sumit Nagal) के करियर में घर के बाहर जीता गया अब तक का यह पहला खिताब हैं। ब्यूनस आयर्स एटीपी चैलेंजर में पुरुष एकल का खिताब जीतने वाले भारत के युवा खिलाड़ी सुमित नागल (Sumit Nagal) ने सोमवार को जारी रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। सुमित नागल (Sumit Nagal) ने एटीपी की जारी ताजा रैंकिंग में 26 स्थान की छलांग मारते हुए 135वें स्थान पर कब्जा कर लिया है।

सातवीं सीड सुमित नागल (Sumit Nagal) ने रविवार रात खेले गए फाइनल में अर्जेंटीना के खिलाड़ी फाकुंडो बैगनिस को सीधे सेटों में 6-4, 6-2 से मात देकर खिताब अपने नाम किया। भारतीय खिलाड़ी ने एक घंटे 37 मिनट में यह मुकाबला जीता।

और पढ़ें: ऋषभ पंत के साथ फोटो को लेकर शिखर धवन ने दिया चौंका देने वाला जवाब, जानें क्या कहा

सुमित नागल (Sumit Nagal) को हाल में बांजा लूका चैलेंजर्स के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस बार उन्होंने कोई गलती नहीं की और ब्यूनस आयर्स एटीपी चैलेंजर्स खिताब जीतकर ही दम लिया। भारतीय खिलाड़ी ने 2017 में बेंगलुरु में अपना पहला खिताब जीता था।

इस जीत के बाद सुमित नागल (Sumit Nagal) एटीपी की ओर जारी होने वाली ताजा एटीपी रैंकिंग में 159वें नंबर से 135वें नंबर पर पहुंच जाएंगे। सुमित नागल (Sumit Nagal) के इस फाइनल मैच के दौरान अर्जेंटीना में भारत के राजदूत दिनेश भाटिया और काफी संख्या में भारतीय दर्शक भी मौजूद थे, जोकि सुमित नागल (Sumit Nagal) का हौसला बढ़ा रहे थे।

सुमित नागल (Sumit Nagal) दक्षिण अमेरिकी धरती पर खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

सुमित नागल (Sumit Nagal) ने पिछले महीने ही अपने पहले ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के पहले राउंड में टेनिस के बादशाह स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को पहला सेट हराया था और तब फेडरर ने कहा था कि ये भारतीय खिलाड़ी काफी आगे तक जा सकते हैं।

और पढ़ें: क्या पाकिस्तान टीम के कोच बनना चाहेंगे अफरीदी, जानें क्या था उनका जवाब

सुमित नागल (Sumit Nagal) ने इस खिताबी जीत के बाद कहा, 'यह काफी शानदार था। मैं यहां अकेले आया था। मेरे साथ मेरे कोच (सासा नेंनसेल) और ट्रेनर (मिलोस गागेलिक) भी नहीं थे। कोच के बिना खेलना मुश्किल होता है। लेकिन अब यहां ट्रॉफी उठाना मेरे लिए वाकई शानदार है और मुझे खुद पर गर्व है।'

उन्होंने कहा, 'आज मैं यहां खिताब जीता हूं और अब मुझे अगले सप्ताह ब्राजील जाना है। जहां एक और चैलेंजर टूर्नामेंट खेलना है। इसलिए मेरे पास इस जीत का जश्न मनाने का समय नहीं है। मुझे अभी भी काफी मेहनत करने की जरूरत है ताकि मैं अपने प्रदर्शन में और सुधार कर सकूं।'

और पढ़ें: कश्मीर मुद्दे पर शिखर धवन ने पाकिस्तान को दी खास सलाह

सुमित नागल (Sumit Nagal) का यह खिताब जीतना बताता है कि वह अब इसी राह पर चल पड़े हैं।

Story first published: Monday, September 30, 2019, 17:18 [IST]
Other articles published on Sep 30, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+