For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सूर्यकुमार यादव या श्रेयस अय्यर, आकाश चोपड़ा ने बताया किसे मिलेगी T20 विश्वकप में जगह

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली सीमित ओवर्स प्रारूप की सीरीज पर न सिर्फ फैन्स की बल्कि चयनकर्ताओं की काफी नजर रहने वाली है। भारतीय चयनकर्ता इस सीरीज में खेलने पहुंचे खिलाड़ियों के प्रदर्शन के दम पर टी20 विश्वकप टीम का ऐलान करने वाले हैं। इस दौरान जो सबसे रोमांचक चयन होने वाला है भारतीय टीम के चौथ नंबर के बल्लेबाज के लिये, जहां पर सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर दोनों की मजबूत दावेदारी है। जहां सूर्यकुमार यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवर्स प्रारूप सीरीज में जबरदस्त डेब्यू कर अपनी दावेदारी को मजबूत किया तो वहीं पर श्रेयस अय्यर ने पिछले कुछ समय में भारत के लिये पोजिशन पर काफी अच्छी तरह से जिम्मेदारी निभाई है।

हालांकि कंधे में लगी चोट के चलते वह श्रीलंका दौरे पर जा नहीं सके हैं लेकिन टी20 विश्वकप से पहले वो आईपीएल में वापसी करते नजर आयेंगे। वैसे तो श्रेयस अय्यर की टीम में जगह पक्की ही थी लेकिन उनके कंधे की चोट और सूर्यकुमार यादव के बल्लेबाजी में उदय ने उनके लिये प्रतिस्पर्धा को बढ़ा दिया है। सूर्यकुमार यादव ने जितने सीमित मौके उन्हें मिले उसमें शानदार प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया है।

और पढ़ें: WI vs PAK: ब्रावो ने बताया उस खिलाड़ी का नाम जिसकी मौजूदगी से खौफ में भर जाती है विरोधी टीम

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज और कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने इस मामले पर अपनी राय रखी है बताया कि टी20 विश्व कप की टीम में वो किसे चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए देखेंगे। हालांकि इसके साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया कि टीम मैनेजमेंट के लिये यह निर्णय कर पाना आसाना नहीं होगा क्योंकि दोनों ही खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं।

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा,'यह काफी मुश्किल परिस्थिति है जिसमें दोनों में से किसी एक को चुनना पड़ेगा। मुझे नहीं लगता कि मैं इस परिस्थिति में हूं कि यह फैसला ले सकूं और मुझे नहीं लगता कि चयनकर्ता भी यह निर्णय ले पाने में सफल हो पायेंगे। अगर राहुल और रोहित ओपनिंग करते हैं तो विराट नंबर 3 पर खेलेंगे और पांचवे नंबर पर ऋषभ पंत और छठे पर हार्दिक पांड्या खेलते नजर आयेंगे। इसके बाद आपके पास रविंद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर हैं जो 7वें नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। ऐसे में आपके पास सिर्फ एक स्लॉट बचता है जो कि चौथे नंबर का है।'

और पढ़ें: ENG vs PAK: बर्मिंघम में बेन स्टोक्स ने लगाया खास शतक, ऐसा करने वाले 25वें खिलाड़ी बनें

आकाश चोपड़ा ने आगे बात करते हुए कहा कि अगर आप श्रेयस अय्यर की ओर देखते हैं तो उनके पास न सिर्फ ज्यादा अनुभव है और भारत के लिये सीमित ओवर्स प्रारूप में शानदार बल्लेबाजी कर चुके हैं और आईपीएल में दिल्ली की टीम के कप्तान भी हैं। अगर वो आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो आप उनके साथ जा सकते हैं। लेकिन अगर आप सूर्यकुमार यादव की ओर देखते हैं तो आईपीएल में उनका शानदार प्रदर्शन और श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में जबरदस्त प्रदर्शन करते हैं तो अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं।

उन्होंने कहा,'यह काफी खुश करने वाली दुविधा है। मैं दोनों में से किसी एक खिलाड़ी को नहीं चुन सकता क्योंकि दोनों के पास खेलने की काबिलियत है और टी20 क्रिकेट में रन ए बॉल से ज्यादा बना सकते हैं और टी20 क्रिकेट में शानदार अनुभव है। तो ऐसे में मौजूदा फॉर्म को देखते हुए हम आगे जा सकते हैं।' आपको बता दें कि भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली वनडे सीरीज का पहला मैच 18 जुलाई से खेला जायेगा।

Story first published: Tuesday, July 13, 2021, 1:06 [IST]
Other articles published on Jul 13, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+