For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

WI vs PAK: ब्रावो ने बताया उस खिलाड़ी का नाम जिसकी मौजूदगी से खौफ में भर जाती है विरोधी टीम

नई दिल्ली। अगर किसी क्रिकेट फैन को टी20 क्रिकेट के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज का नाम लेने को कहा जाये तो वो वेस्टइंडीज के तूफान क्रिस्टोफर हेनरी गेल का नाम जरूर लेगा। क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में यह खिलाड़ी कितना विस्फोटक बल्लेबाज है यह उनके रिकॉर्ड को देखकर ही पता चलता है। क्रिस गेल भले ही 41 साल के हो गये हैं लेकिन उनके बाजू की ताकत अभी कम नहीं हुई है और टी20 क्रिकेट में जिस भी टीम के लिये खेलते हैं उसके लिये काफी अहम साबित होते हैं।

गेल के पास वो काबिलियत है जिसके चलते वो मैच को कभी भी अपने दम पर पलट सकते हैं। वह टी20 क्रिकेट में 14 हजार रन बनाने वाले इकलौते और दुनिया के पहले बल्लेबाज बनने से महज 29 रन दूर है। गेल ने क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप की 422 पारियों में 37.55 की औसत से रन बनाये हैं। वह एक ऐसे दिग्गज खिलाड़ी हैं जिन्हें इस प्रारूप का सबसे बड़ा दिग्गज माना जाता है।

और पढ़ें: ENG vs PAK: बर्मिंघम में बेन स्टोक्स ने लगाया खास शतक, ऐसा करने वाले 25वें खिलाड़ी बनें

हालांकि क्रिस गेल अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में काफी लंबे समय से फॉर्म में नजर नहीं आ रहे हैं। वेस्टइंडीज के लिये जब से इस खिलाड़ी ने वापसी की है तब से क्रिस गेल ने 9 मैचों में महज 12 की औसत से रन बनाये हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले 2 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में गेल ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 13 और 4 रन बनाये हैं। हालांकि टीम के हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो का मानना है कि क्रिस गेल टीम में अभी भी अहम रोल निभा सकते हैं और उनका टीम में शामिल होना ही विपक्षी टीम के लिये डरावना है।

मैच के बाद ब्रावो ने प्रसारणकर्ता ने कहा,'हम उन्हें प्रदर्शन के आधार पर नहीं आंक सकते, क्रिस अकेले टीम में रहकर विपक्षी खेमे में डर का माहौल पैदा करते हैं और ड्रेसिंग रूम में खास तरह की शांति लेकर आते हैं। उनकी उम्र को लेकर बाहर से काफी दबाव है लेकिन ड्रेसिंग रूम में उनको लेकर कोई दबाव नहीं है। उन्होंने वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिये जो किया है हम उसकी प्रशंसा करते हैं और वो एक लेजेंड हैं। हम पिछले कुछ महीनों से उनके साथ हैं और उनके करियर के आखिरी पड़ाव में उनके साथ का आनंद ले रहे हैं।'

और पढ़ें: County Championship में हुआ कोरोना विस्फोट, 2 खिलाड़ियों के पॉजिटिव पाये जाने के बाद रद्द हुआ मैच

ब्रावो ने आगे बताया कि क्रिस गेल अपने करियर के आखिरी पड़ाव में अपना बेस्ट प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहे हैं, वह अपना विस्फोटक अंदाज नहीं खेल पा रहे हैं लेकिन हम उनके स्कोर को लेकर चिंतित नहीं हैं। इस बीच क्रिस गेल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में वापसी की ओर नजर रख रहे होंगे।

Story first published: Monday, July 12, 2021, 23:48 [IST]
Other articles published on Jul 12, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+