For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सिंगापुर की टीम ने रचा इतिहास, जानें किस टीम के खिलाफ दर्ज की अपनी पहली जीत

नई दिल्ली। आईसीसी की ओर से दुनिया भर में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए आये दिन क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किये जाते हैं जिनमें हाल ही में पूर्ण सदस्य बनी टीमें भाग लेती हैं। हाल ही में आईसीसी की ओर से पूर्ण सदस्यता प्राप्त करने वाले सिंगापुर ने रविवार को इतिहास रच दिया। सिंगापुर में आयोजित त्रिकोणीय टी-20 सीरीज में जिम्बाब्वे, नेपाल और सिंगापुर की टीमें भिड़ रही हैं। रविवार को इंडियन असोसिएशन ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में सिंगापुर की टीम ने पहले बल्ले और फिर गेंद से दमदार प्रदर्शन करते हुए अपनी पहली अंतर्राष्ट्रीय जीत हासिल की है। सिंगापुर की टीम ने बेहद रोमांचक मैच में जिम्बाब्वे को T20 सीरीज के तीसरे मैच में चार रनों से मात देकर इतिहास रचा। यह सिंगापुर की अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के पूर्ण सदस्य देश के खिलाफ पहली जीत है।

और पढ़ें: क्या पाकिस्तान टीम के कोच बनना चाहेंगे अफरीदी, जानें क्या था उनका जवाब

इस मैच में बारिश के चलते 18 ओवर प्रति पारी कर दिया गया था। सिंगापुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सिंगापुर की ओर से आर रोहन और एस चंद्रमोहन ने शानदार शुरुआत करते हुए 62 रन की साझेदारी की। सिंगापुर के विकेट लगातार अंतराल पर गिर रहे थे लेकिन टिम डेविड और मनप्रीत सिंह के 41-41 रनों के दम पर टीम ने संघर्षपूर्ण स्कोर खड़ा किया। जिम्बाब्वे के लिवए रयान बर्ल ने तीन विकेट लिए।

सिंगापुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए थे। इस लक्ष्य का उसने अच्छे से बचाव किया और ऐतिहासिक जीत हासिल की।

182 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम 14 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 142 रन बना चुकी थी। यहां तक सीन विलियम्स ने 35 गेंदों पर 66 रन बना लिए थे। उनसे पहले रेगिस चाकाब्वा 19 गेंदों पर 48 रन बनाए थे।

और पढ़ें: युवराज ने पोस्ट की 'चिकना चमेला' लुक में तस्वीर, सानिया मिर्जा ने दिला दी 'डबल चिन' की याद

टिनोटेंडा मुटुम्बोडजी (32) ने भी टीम को जीत की राह पर बनाए रखा था, लेकिन 142 के कुल स्कोर पर टिनोटेंडा आउट हो गए और दो ओवर कप्तान विलियम्स भी पविलियन लौट लिए। यहां से फिर जिम्बाब्वे जरूरी रनों के पास तक नहीं पहुंच पाई और 18 ओवरों में सात विकेट खोकर 177 रन ही बना सकी और चार रनों से मैच हार गई।

Story first published: Monday, September 30, 2019, 15:39 [IST]
Other articles published on Sep 30, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+