Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ODI के बाद डुप्लेसिस से छिनी टेस्ट और टी20 की कप्तानी, इस खिलाड़ी को मिली साउथ अफ्रीका की कमान

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी फॉफ डुप्लेसिस पिछले कुछ समय से अपनी फॉर्म और कप्तानी को लेकर काफी मशक्कत कर रहे थे, जिसके चलते क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने हाल ही में उनसे वनडे टीम की कप्तानी छीन ली थी। जिसके बाद वह इंग्लैंड के खिलाफ हुई वनडे और टी20 सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं बने थे। लगभग एक महीने से टीम से दूर रह रहे फॉफ डुप्लेसिस ने वनडे के बाद दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट और टी20 टीम की कप्तानी को छोड़ने का फैसला कर लिया है।

और पढ़ें: T20 World Cup में एबी डिविलियर्स का खेलना हुआ तय, इस शर्त पर टीम में करेंगे वापसी

फाफ डुप्लेसिस के इस फैसले की जानकारी क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी।

और पढ़ें: U19 CWC: फाइनल में गाली गलौज पर बांग्लादेशी खिलाड़ी ने तोड़ी चुप्पी, बताया- क्यों की थी बदतमीजी

कप्तानी छोड़ने के बाद जानें क्या बोले फाफ डुप्लेसिस

कप्तानी छोड़ने के बाद जानें क्या बोले फाफ डुप्लेसिस

संन्यास की जानकारी देते हुए फॉफ डुप्लेसिस ने कहा कि वक्त आ गया है कि नई लीडरशिप के साथ टीम को आगे बढ़ाया जाये और मुझे लगता है कि टीम की कमान किसी और खिलाडी को सौंप देनी चाहिये।

डुप्लेसिस ने कहा, 'दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट नए दौर में आ गया है, नई लीडरशिप, नए चेहरे, नई चुनौतियां और नई रणनीति। मैं अब भी दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए तीनों फॉरमैट में एक खिलाड़ी के तौर पर खेलता रहूंगा और टीम के नए लीडर की मदद करूंगा।'

तीनों प्रारूप में डिकॉक बने कप्तान

तीनों प्रारूप में डिकॉक बने कप्तान

अब फॉफ डुप्लेसिस की जगह वनडे टीम की कमान संभालने वाले क्विंटन डिकॉक को तीनों प्रारूप में कप्तानी की जिम्मेदारी दे दी गई है।

इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की अंतर्राष्ट्रीय टी20 सीरीज में भी क्विंटन डिकॉक ने ही टीम की कमान संभाली थी, हालांकि उन्हें इस सीरीज के 2 मैचों में करीबी हार का सामना करना पड़ा और वह 2-1 से सीरीज को हार गये।

पिछले कुछ समय से खराब कप्तानी के लिये हो रही थी आलोचना

फाफ डुप्लेसिस की कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-3 से शर्मनाक हार झेलने के बाद क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने उन्हें वनडे और टी20 सीरीज से आराम दिया था। फाफ डु प्लेसी की कप्तानी में पिछले कुछ समय से दक्षिण अफ्रीकी टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने 17 फरवरी (सोमवार) को इसकी पुष्टि की है।

Story first published: Tuesday, February 18, 2020, 10:10 [IST]
Other articles published on Feb 18, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+