For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

SA vs ENG: इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को 4 विकेट से हराया, 2-0 से जीती सीरीज

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच इंग्लैंड की टीम सीमित ओवर्स प्रारूप की सीरीज खेलने साउथ अफ्रीका के दौरे पर हैं, जहां पर 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच पार्ल में खेला गया। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया और साउथ अफ्रीकी टीम को 4 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 146 रन बनाये।

साउथ अफ्रीकी टीम के लियेकप्तान क्विंटन डिकॉक ने 18 गेंद में सबसे ज्यादा 30 रनों का योगदान दिया। वहीं रेसी वान डेर डुसेन (नाबाद 25) और जॉर्ज लिंडे (29) ने भी 25 से ज्यादा रनों का योगदान दिया। इन खिलाड़ियों के अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रनों के आंकड़े को पार नहीं कर सका।

और पढ़ें: AUS vs IND: केएल राहुल ने किया खुलासा, बताया- क्यों फ्लॉप हो रही है भारतीय गेंदबाजी

इंग्लैंड के लिये लेग स्पिनर आदिल राशिद सबसे सफल गेंदबाज बने जिन्होंने 23 रन देकर 2 विकेट हासिल किये तो वहीं जोफ्रा आर्चर ने 18 रन देकर एक विकेट झटका।

वहीं रनोंं का पीछा करने उतरी इंग्लैंड के लिये डेविड मलान ने सबसे शानदार प्रदर्शन किया और महज 40 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 55 रनों की पारी खेली और टीम को एक गेंद पहले ही जीत दिला दी। कप्तान इयोन मोर्गन ने 5वें विकेट के लिये मलान के साथ 51 रनों की साझेदारी की और जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इयोन मोर्गन ने नाबाद 26 रनों का योगदान दिया।

और पढ़ें: AUS vs IND: सिडनी में हार्दिक पांड्या ने दांव पर लगाया अपना करियर, जानें क्या बोले विराट कोहली

मैच के बाद कप्तान इयोन मोर्गन ने जीत के बारे में बात करते हुए कहा कि हम न्यूलैंडस की तरह इस मैच में नेट रन रेट में आगे नहीं थे लेकिन छोटी बाउंड्री और हवा की मदद से हमें जीत से सिर्फ एक या दो बड़े ओवर की जरूरत थी। लेकिन यहां पर हमें अनुभव ने मदद की और खुद पर काबू रखते हुए हमने अच्छा प्रदर्शन किया।

Story first published: Monday, November 30, 2020, 4:59 [IST]
Other articles published on Nov 30, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+