
अब तक 11 खिलाड़ी हो चुके हैं बीमारी का शिकार
रिपोर्ट के अनुसार डॉम सिबले उसी बीमारी की चपेट में है जिससे जूझकर ओली पोप, क्रिस वोक्स और जैक लीच सुपरस्पोर्ट के मैदान पर हुये टेस्ट मैच में नहीं खेल पाये थे। इसके चलते इंग्लैंड को पहले टेस्ट मैच में 107 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में डॉम सिबले ने 4 और 29 रनों की पारी खेली थी।
इन खिलाड़ियों के अलावा तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड और जोफ्रा आर्चर भी इस बीमारी का शिकार हो चुके हैं। इस बीमारी के चलते दोनों खिलाड़ियों ने अभ्यास मैचों में हिस्सा नहीं लिया था। वहीं जो डेनली और मार्क वुड भी बीमार चल रहे हैं।

दूसरे टेस्ट मैच में जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड के खेलने पर संशय
3 जनवरी से शुरु हो रहे दूसरे टेस्ट मैच में बीमारी से जूझ रही इंग्लैंड के लिये एक और समस्या सामने आ रही है। दूसरे मैच में अंतिम 11 में एक स्पिन गेंदबाज को बढ़ाने के लिये कोच क्रिस सिल्वरवुड को मौजूदा पेस जोड़ी में से किसी एक को बाहर को बिठाना पड़ेगा। वहीं इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज जैक लीच अब ठीक हो चुके हैं और कोच ने साफ किया है कि अगर जरूरत पड़ी को टीम कड़ा फैसला भी ले सकती है।
आईसीसी ने सिल्वरवुड के हवाले से लिखा है, 'एंडरसन और ब्रॉड के रूप में हमारे पास बहुत अनुभव है और हम अगर उसे हर मैच में न ले जाएं तो हमारी गलती होगी। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपके युवा सामने आएं तो और अगर हमें स्पिनर के लिए जगह बनानी पड़ी तो हमें देखना होगा कि कौन सा तेज गेंदबाज पिच के मुताबिक ठीक रहेगा। अगर बड़ा फैसला लेने की जरूरत पड़ी तो हम पीछे नहीं हटेंगे।'

टीम ने कवर को तौर पर बुलाये अतिरिक्त खिलाड़ी
इंग्लैंड अपने खिलाड़ियों की बीमारी से भी परेशान है। उसकी टीम के 11 खिलाड़ी बीमार पड़े हुए हैं। इंग्लैंड की टीम ने कवर के तौर पर क्रेग ओवर्टन और डॉम बेस को दक्षिण अफ्रीका बुलाया है, यह दोनों खिलाड़ी मंगलवार को टीम से जुड़ेंगे।
कोच ने कहा, 'हमें न्यूलैंडस में स्पिनर खेलाने के बारे में सोचना होगा। हम अपना होमवर्क करके ही वहां जाएंगे।'
आपको बता दें कि दूसरे टेस्ट मैच में स्पिनर की जगह बनाने के लिए अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड में से किसी एक को बाहर बैठा सकते हैं। अगला मैच न्यूलैंड्स में होना है और यहां कि पिच स्पिनरों की मददगार मानी जाती है। इंग्लैंड को पहले टेस्ट में 107 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।


Click it and Unblock the Notifications
