युवराज सिंह ने बताया आईपीएल की सबसे खराब टीम का नाम, नहीं मिलता था सम्मान
नई दिल्ली। भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह पिछले साल संन्यास लेने के बाद से घर पर आराम कर रहे हैं। हालांकि अपने करियर के दौरान उन्होंने काफी उतार-चढ़ाव देखा है। अपने करियर के दौरान युवराज सिंह आईपीएल में लगभग हर टीम के साथ खेल चुके हैं। आईपीएल के पहले सीजन में युवराज सिंह ने किंग्स इलेवन पंजाब की कप्तानी संभाली थी। इसके बाद वह पुणे वरियर्स, आरसीबी, दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस से भी खेलने का मौका मिला था।
और पढ़ें: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान का बयान, PCB से कहा- न्याय करो नहीं तो ICC से करूंगा शिकायत
हालांकि युवराज सिंह भारत के लिये जिस प्रकार का उम्दा प्रदर्शन करते नजर आये वैसा प्रदर्शन वह आईपीएल में नहीं कर पाये थे। इस दौरान युवराज सिंह ने साल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद और साल 2019 में मुंबई इंडियंस के लिये खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा बनें।
और पढ़ें: मानहानि केस में शोएब अख्तर का पीसीबी पर पलटवार, कहा- माफी मांगे रिजवी

इस टीम को युवराज ने बताया सबसे खराब
आईपीएल में जिस टीम के साथ युवराज सिंह ने अपने करियर की शुरुआत की उसी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आईपीएल के दौरान वह किंग्स इलेवन पंजाब की मैनेजमेंट उन्हें पसेद नहीं करती थी।
उन्होंने कहा,'किंग्स इलेवन पंजाब के साथ खेलने में मुझे कभी मजा नहीं आया। मैं इस टीम से भाग जाना चाहता था। मैनेजमेंट मुझे पसंद नहीं करती थी। मैंने उन्हें जो भी कहा, वह कभी उन्होंने नहीं किया। मैंने जैसे ही टीम को छोड़ा, फ्रेंचाइजी ने उन सभी खिलाड़ियों को खरीद लिया, जिन्हें पहले मैं खरीदने के लिए कहता था।'

तो इस कारण आईपीएल में नाकाम हुए युवराज सिंह
आईपीएल करियर के दौरान नाकाम रहने के पीछे का कारण बताते हुए युवराज सिंह ने कहा कि उन्हें एक टीम के साथ 3-4 खेलने का मौका नहीं मिला इस वजह से वह उतने कामयाब नहीं हो सके।
उन्होंने कहा, 'मुझे एक ही फ्रेंचाइजी के लिए 3-4 साल लगातार खेलने का मौका नहीं मिला था। विराट कोहली, रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ियों को एक ही फ्रेंचाइजी के साथ कई साल तक खेलने का मौका मिला था, लेकिन मेरे साथ ऐसा नहीं रहा, मैं किसी भी एक टीम के साथ सेटल नही हो पाया था।'

ऐसा रहा है युवराज का करियर
युवराज सिंह ने अपने आईपीएल करियर के दौरान 132 मैच खेले जिसमें 24.77 की औसत और 129.71 की स्ट्राइक रेट से 2750 रन बनाये। इस दौरान युवराज ने आईपीएल में कुल कुल 13 अर्धशतक लगाने का काम किया और 83 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा। युवराज सिंह ने आईपीएल में गेंद के साथ 36 विकेट भी हासिल किये हुए हैं। इस दौरान उनका इकॉनामी रेट मात्र 7.43 का रहा था। युवराज आईपीएल में हैट्रिक लेने का करनामा भी कर चुके हैं। युवराज के नाम एक नहीं बल्कि 2 हैट्रिक लेने का कारनामा दर्ज है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
