शोएब अख्तर ने दान किया शाहरुख खान का दिया 15 साल पुराना गिफ्ट
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैलीी महामारी कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भी सामने आ गये हैं और इसको लेकर उन्होंने अपनी काफी पसंदीदा चीज को दान कर दिया है। इस महामारी से लड़ने के लिये शोएब अख्तर ने अपना 15 साल पुराना यादगार हेलमेट जिस पर शाहरुख खान ने अपना ऑटोग्राफ दिया था उसे दान कर दिया है। उल्लेखनीय है कि शोएब अख्तर को यह हेलमेट आईपीएल के पहले सीजन में मैन ऑफ द मैच के रूप में मिला था।
शोएब अख्तर इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेल रहे थे। यह आईपीएल का इकलौता ऐसा सीजन था जिसमें पाकिस्तानी टीम ने भाग लिया था। शोएब अख्तर के इस अजीज गिफ्ट के बारे में बात करते हुए पाकिस्तान के टेनिस प्लेयर ऐसम उल हक कुरैशी ने शोएब अख्तर के साथ एक फोटो जारी की और इस बारे में जानकारी दी।
और पढ़ें: रोहित शर्मा ने बताया उस देश का नाम, जहां भारत को नहीं मिलता सपोर्ट
उन्होंने लिखा,' शुक्रिया शोएब अख्तर भाई... अपना सबसे यादगार इनाम डोनेट करने के लिए। यह वह हेलमेट है, जो आपने आईपीएल में कोलकाता के लिए खेलते हुए 15 साल पहले बतौर 'मैन ऑफ द मैच' जीता था। इस हेलमेट पर शाहरुख खान ने अपना ऑटोग्राफ दिया था।'
गौरतलब है कि इसके जवाब में शोएब अख्तर ने भी लिखा कि इसे दान करने के पीछे भी एक खास वजह है जिसके बारे में आप जानते हैं।
और पढ़ें: 5 मौके जब खिलाड़ियों का 'भूत' से हुआ सामना, 2 भारतीय कप्तान भी हैं शामिल
आपको बता दें कि शोएब अख्तर ने साल 2008 में आईपीएल में भाग लिया था और अपने डेब्यू मैच में ही दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए 4 विकेट चटकाये थे। शोएब अख्तर ने इस मैच के दौरान अपने पहले 2 ओवर्स में ही सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग को आउट किया और तीसरे ओवर में एबी डिविलियर्स और मनोज तिवारी का विकेट झटका था।
और पढ़ें: शाहिद अफरीदी ने फिर अलापा कश्मीर राग, फैन्स ने ट्विटर पर लगा दी क्लास
इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 134 रनों का पीछा कर रही थी लेकिन महज 17.5 ओवर में 110 रन ही बना सकी और ऑल आउट हो गई। अख्तर ने इस मैच में 3 ओवर गेंदबाजी की और 11 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे। हाल ही में शोएब अख्तर ने कोलकाता नाइट राइडर्स का बॉलिंग कोच बनने की इच्छा भी जताई थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
