For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

स्पॉट फिक्सिंग में बैन यह पाकिस्तानी खिलाड़ी कर सकता है वापसी, पर पहले करना होगा यह काम

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की वजह से बैन झेल रहे सलामी बल्लेबाज शारजील खान को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ी जिम्मेदारी देने का फैसला किया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम के तहत शरजील खान को श्रीलंका-पाकिस्तान टेस्ट सीरीज से पहले भ्रष्टाचार रोधी संहिता (ऐंटी करप्शन कोड) पर टीम के साथी खिलाड़ियों लेक्चर देने के लिये बुलाया है। शरजील खान 11 दिसंबर से श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रहे पहले टेस्ट से पहले रावलपिंडी में चल रहे शिविर में पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे और भ्रष्टाचार रोधी संहिता (ऐंटी करप्शन कोड) पर लेक्चर देंगे।

और पढ़ें: 1st T20, IND vs WI: वेस्टइंडीज को रौंद विश्व कप पर विराट सेना की नजर, जानें कितनी मजबूत है टीमें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी के अनुसार, 'शारजील खान न सिर्फ खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे बल्कि खुद पर स्पॉट फिक्सिंग मामले में बैन लगने से लेकर अब तक के अनुभव को भी साथियों के साथ साझा करेंगे। शरजील साथी खिलाड़ियों को यह बताने की कोशिश करेंगे कि आखिर क्यों भ्रष्टाचार रोधी संहिता के नियमों को मानने की जरूरत है।'

अधिकारी ने बताया कि यह शरजील के रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम का आखिरी काम है है और इसके बाद वह पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेट और पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में वापसी कर सकते हैं उन पर से बैन हटा लिया जाएगा।

और पढ़ें: 1st T20, IND vs WI: आईसीसी का बड़ा ऐलान, भारत-वेस्टइंडीज मैच में बदल जाएगा यह नियम

गौरतलब है कि शरजील खान पर स्पॉट फिक्सिंग के चलते 5 साल का बैन लगाया गया था जिसमें से वह लगभग आधा निलंबन पूरा कर चुके हैं, ऐसे में अगर वो यह काम करते हैं तो रिहैबिलिटेशन नियमों के तहत उन पर से बैन हटा लिया जाएगा। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शारजील को 2017 में पाकिस्तान सुपर लीग में स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में दोषी पाये जाने के बाद उसी साल 30 अगस्त को 5 साल के लिए बैन कर दिया गया था।

और पढ़ें: विराट कोहली ने किया ऐलान, विश्व कप के लिये तय हो गये तेज गेंदबाज, खाली बचा है सिर्फ 1 स्थान

आपको बता दें कि लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) तौकीर जिया की अगुआई वाले पीसीबी के भ्रष्टाचार रोधी पंचाट ने शारजील को भ्रष्टाचार रोधी संहिता के पांच नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया था। इस दौरान पंचाट ने कहा था कि उनका आधा प्रतिबंध निलंबित रहेगा।

Story first published: Thursday, December 5, 2019, 21:41 [IST]
Other articles published on Dec 5, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+