For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

SRH vs KKR: आखिरी 5 ओवर्स में हैदराबाद ने की वापसी, 5 विकेट झटक दिये सिर्फ 42 रन

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का तीसरा मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम पर कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच खेला गया, जहां पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर्स में 6 विकेट खोकर 187 रन बनाने का काम किया और हैदराबाद को जीत के लिये 188 रनों का टारगेट दिया। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 6 ओवर में ही अपने 50 रन पूरे कर लिये थे। हालांकि राशिद खान ने शुबमन गिल को बोल्ड कर पहले विकेट के लिये हो रही इस साझेदारी को तोड़ने का काम किया।

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिये इसके बाद सलामी बल्लेबाज नितिश राणा (80) और राहुल त्रिपाठी (53) ने पारी को आगे बढ़ाने का काम किया और दूसरी विकेट के लिये 93 रनों की साझेदारी की। नितिश राणा और राहुल त्रिपाठी की इस जोड़ी के चलते कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 15 ओवर्स में 1 विकेट खोकर 145 रन बना लिये थे, जिसके बाद लगा कि मानों कोलकाता की टीम इस मैच में 200 से ज्यादा का स्कोर खड़ा करेगी।

और पढ़ें: SRH vs KKR: जारी है रसेल-शुबमन की खराब फॉर्म, राशिद खान ने भेजा पवेलियन

हालांकि हैदराबाद की टीम के लिये अफगानी स्पिनर्स राशिद खान और मोहम्मद नबी ने आखिरी 5 ओवर्स में वापसी कराने का मौका किया और सिर्फ 42 रन देकर 5 विकेट हासिल किये जिसके चलते कोलकाता की टीम 200 से ज्यादा का स्कोर नहीं खड़ा कर सकी। 16वें ओवर में पहले नटराजन ने राहुल त्रिपाठी को कैच कराकर वापस भेजने का काम किया।

इसके बाद राशिद खान ने केकेआर के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल को मनीष पांडे के हाथों कैच कराकर कोलकाता को तीसरा झटका दिया। इसके बाद मोहम्मद नबी ने 18वें ओवर में लगातार 2 गेंदों में 2 विकेट लेकर हैदराबाद को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया। नबी ने तीसरी गेंद पर पहले नितिश राणा को विजय शंकर के हाथों कैच कराया और अगली ही गेंद पर इयोन मोर्गन को अब्दुल समद के हाथों कैच कराया।

और पढ़ें: SRH vs KKR: कोलकाता के लिये संकटमोचक बने नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी ने भी बनाया रिकॉर्ड

आपको बता दें कि आखिरी ओवर्स में दिनेश कार्तिक ने कोलकाता के लिये थोड़ी सी वापसी कराने का काम किया और जहां केकेआर 160-170 के बीच सिमटती नजर आ रही थी उसे 9 गेंदों में 2 चौके एक छक्के की मदद से 22 रनों का योगदान दे 187 तक पहुंचाने का काम किया। 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर भुवनेश्वर ने शाकिब अल हसन को कैच कराकर छठा विकेट हासिल किया।

Story first published: Sunday, April 11, 2021, 21:59 [IST]
Other articles published on Apr 11, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+