SRH vs KKR: कोलकाता के लिये संकटमोचक बने नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी ने भी बनाया रिकॉर्ड

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

SRH vs KKR IPL 2021 Nitish Rana Rahul Tripathi: नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का तीसरा मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच खेला गया, जहां पर केकेआर की टीम के लिये सलामी बल्लेबाज नितिश राणा संकटमोचक बनकर उभरे। सलामी बल्लेबाजों के सही कॉम्बिनेशन से जूझ रही कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को टॉस में हार का सामना करना पड़ा जिसके बाद उन्हें पहले बल्लेबाजी करने उतरना पड़ा। केकेआर की टीम के लिये नितिश राणा और शुबमन गिल की जोड़ी ने पारी का आगाज किया और पहले विकेट के लिये 53 रनों की शानदार साझेदारी की।

इस जोड़ी ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले के अंदर ही टीम का अर्धशतक पूरा करने का काम किया। हालांकि राशिद खान ने शुबमन गिल को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ने का काम किया। इसके बाद केकेआर की टीम की रन गति काफी कम हो गई थी, लेकिन नितिश राणा ने बल्लेबाजी में गियर बदला और ताबड़तोड़ 8 चौके एक छक्का लगाते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया।

और पढ़ें: SRH vs KKR: हरभजन ने किया KKR के लिये डेब्यू, नरेन के बजाय शाकिब अल हसन को मिली जगह

नितिश राणा ने महज 37 गेंदों में 8 चौके और एक छ्क्का लगाते हुए अपने आईपीएल करियर का 12वां अर्धशतक पूरा किया। नितिश राणा पिछले सीजन तक अपने बल्लेबाजी क्रम को लेकर निश्चित नहीं थे, कुछ मैचों में उन्होंने ओपनिंग की तो कुछ मैचों में उन्हें मध्यक्रम में बल्लेबाजी कर फिनिशर का रोल भी निभाया। हालांकि इस मैच में उनसे खेली गई यह पारी केकेआर की इस समस्या का समाधान दिखाती नजर आ रही है।

वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के लिये तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आये राहुल त्रिपाठी ने भी शानदार प्रदर्शन किया और सिर्फ 13 रन बनाते ही अपने 1000 टी20 रन पूरा करने का काम किया। 14 ओवर की समाप्ति तक राहुल त्रिपाठी ने 24 गेंदों में 3 चौके 1 छक्के की मदद से 39 रन बनाने का काम किया तो वहीं पर नितिश राणा ने 47 गेंदों में 8 चौके 4 छक्के की मदद से 72 रन पूरे किये हैं।

और पढ़ें: IPL 2021: धोनी की वजह से भारत को मिले पंत-राहुल-सैमसन जैसे कप्तान, बटलर ने दिया बड़ा बयान

आपको बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने इस मैच में हरभजन सिंह को डेब्यू कराने का मौका दिया है तो वहीं पर सुनील नरेन की जगह शाकिब अल हसन को मौका दिया। वहीं पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने केन विलियमसन के बजाय जॉनी बेयरस्टो को प्लेइंग 11 में मौका दिया है।

Story first published: Sunday, April 11, 2021, 20:38 [IST]
Other articles published on Apr 11, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+