SRH vs KKR: जारी है रसेल-शुबमन की खराब फॉर्म, राशिद खान ने भेजा पवेलियन
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का तीसरा मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया जहां पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का सामना सनराइजर्स हैदराबाद के साथ हुआ। हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतकर कोलकाता को पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया। केकेआर के लिये शुबमन गिल और नितिश राणा ने पारी का आगाज किया। जहां एक ओर नितिश राणा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 56 गेंदों में 9 चौके 4 छक्के लगाते हुए 80 रनों की पारी खेली तो वहीं पर शुबमन गिल का खराब फॉर्म जारी रहा। नितिश राणा और शुबमन गिल की जोड़ी ने भले ही पहले विकेट के लिये 53 रनों की साझेदारी की लेकिन इस दौरान गिल के बल्ले से सिर्फ 15 रन ही निकले।
ऑस्ट्रेलिया दौरे से वापसी करने के बाद शुबमन गिल बल्लेबाजी में उस लय में नजर नहीं आये हैं जितना वो कंगारूओ के खिलाफ खेलते नजर आ रहे थे। भारत लौटने के बाद वो इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में कुछ खास रन नहीं बना सके तो आईपीएल में खेले गये पहले मैच में भी उनका रन न बनाने का सिलसिला जारी रहा।
और पढ़ें: SRH vs KKR: कोलकाता के लिये संकटमोचक बने नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी ने भी बनाया रिकॉर्ड
राशिद खान ने शुबमन गिल को गुगली गेंद पर बोल्ड मारकर वापस पवेलियन भेजने का काम किया। वहीं पर केकेआर के लिये विस्फोटक बल्लेबाजी करने वाले आंद्र रसेल भी कुछ खास नहीं कर सके और 5 गेंदों में एक चौके की मदद से 5 रन बनाकर वापस पवेलियन लौटे। राशिद खान ने आंद्रे रसेल को लॉन्ग ऑन पर खड़े मनीष पांडे के हाथों कैच कराकर वापस पवेलियन भेजा।
गौरतलब है कि आंद्रे रसेल कोलकाता के लिये पिछले सीजन भी कुछ कमाल नहीं कर पाये थे और 2020 में 10 मैच खेलकर 13 की औसत से 119 रन बनाने का काम किया था। इस सीजन वह सिर्फ 9 चौके और 9 छक्के ही लगा सके थे।
और पढ़ें: SRH vs KKR: हरभजन ने किया KKR के लिये डेब्यू, नरेन के बजाय शाकिब अल हसन को मिली जगह
आपको बता दें कि कोलकाता के लिये नितिश राणा के अलावा राहुल त्रिपाठी ने भी शानदार बल्लेबाजी की और आईपीएल करियर का छठा अर्धशतक लगाते हुए 53 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के लगाने का काम किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications