For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: वॉर्नर-बेयरस्टो की पारी के दम पर जीती हैदराबाद, पंजाब को 69 रनों से रौंदा

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL
IPL 2020 SRH vs KXIP Match Highlights: Hyderabad beat Punjab by 69 runs in Dubai | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 22वां मैच दुबई के मैदान पर खेला गया, जहां पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पहले शानदार बल्लेबाजी की और फिर गेंदबाजी में कमाल करके पंजाब की टीम को 69 रनों से हरा दिया। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर्स में 6 विकेट खोकर 201 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

वहीं रनों का पीछा करने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब की टीम की शुरुआत खराब रही और महज 16.5 ओवर्स में 132 रन पर ऑल आउट हो गई। इसके साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अपनी तीसरी जीत हासिल की और अंकतालिका में 6 प्वाइंटस के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। वहीं पंजाब की टीम को इस लीग में लगातार तीसरी और लीग में पांचवी हार का सामना करना पड़ा है।

और पढ़ें: SRH vs KXIP: दुबई के मैदान पर जानें क्यों काली पट्टी बांधकर उतरे हैदराबाद के खिलाड़ी

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिये जॉनी बेयरस्टो (97) और डेविड वॉर्नर (52) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 15 ओवर में 160 रनों की साझेदारी की और ऐसा लगा कि आज हैदराबाद की टीम 230 या उससे ज्यादा रन बनायेगी। लेकिन 16वें ओवर में रवि बिश्नोई ने दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट कर वापसी कराई।

वहीं 17वें ओवर में युवा गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने मनीष पांडे का विकेट लेकर रनों की गति पर अंकुश लगा दिये। हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर के बाद 6 विकेट खोकर 201 रन बनाये।

और पढ़ें: SRH vs KXIP: हैदराबाद के खिलाफ खेलने को तैयार थे क्रिस गेल, इस वजह से नहीं किये गये शामिल

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम की शुरुआत खराब रही और मयंक अग्रवाल महज 9 रन पर रन आउट हो कर वापस पवेलियन लौटे। वहीं प्रभसिमरन सिंह को खलील अहमद ने 11 रन के निजी स्कोर पर प्रियम गर्ग के हाथों कैच कराया।

अभिषेक शर्मा ने केएल राहुल को 11 रन पर कैच कराया और तीसरा झटका दिया। पंजाब के लिये निकोलस पूरन ने अपना पहला आईपीएल अर्धशतक लगाते हुए 77 रनों की पारी खेली जिनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को छू नहीं सका। निकोलस पूरन ने अपनी पारी में 5 चौके और 7 छक्के लगाने का काम किया।

वहीं हैदराबाद के लिये राशिद खान ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किये, जबकि टी नटराजन, खलील अहमद ने 2-2 विकेट हासिल किये तो अभिषेक शर्मा ने एक विकेट हासिल किया। सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब की टीम को 132 रनों पर ऑल आउट करके अपने आईपीएल इतिहास में तीसरी सबसे बड़ी जीत हासिल की।

Story first published: Thursday, October 8, 2020, 23:40 [IST]
Other articles published on Oct 8, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+