For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

SRH vs KXIP: निकोलस पूरन ने लगाई IPL2020 की सबसे तेज फिफ्टी, एक ओवर में बनाये 28 रन

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL
KXIP vs SRH: Nicholas Pooran hits fifty in just 17 balls, the fastest of the season | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 22वां मैच दुबई के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर किंग्स इलेवन पंजाब की टीम सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला कर रही है। इस मैच में अब तक काफी रनों की बरसात देखने को मिल गई है। पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी हैदराबाद की टीम ने जॉनी बेयरस्टो (97) और डेविड वॉर्नर (52) की विस्फोटक शुरुआत के दम पर 201 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

वहीं दूसरी पारी में 202 रनों का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम के लिये एक बार फिर शुरुआत खराब रही और महज 58 रन के अंदर अपने 3 विकेट खो दिये। इसके बाद पंजाब के लिये निकोलस पूरन बल्लेबाजी करने आये। जहां सभी बल्लेबाजों के लिये यहां पर बैटिंग करना आसान नहीं लग रहा था वहीं पर निकोलस पूरन ने आज के मैच में इस सीजन की सबसे तेज फिफ्टी लगाने का कारनामा किया।

और पढ़ें: IPL 2020: वॉर्नर-बेयरस्टो की पारी के दम पर जीती हैदराबाद, पंजाब को 69 रनों से रौंदा

निकोलस पूरन ने हैदराबाद के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 17 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और सीजन के लिये सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले खिलाडी़ बन गये। इतना ही नहीं वह आईपीएल के इतिहास में पंजाब के लिये सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भी दूसरे नंबर पर आ गये हैं।

इस लिस्ट में केएल राहुल का नाम सबसे ऊपर है जिन्होंने 2018 में दिल्ली के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 14 गेंदों में अर्धशतक लगाया था तो वहीं 2019 में राहुल ने 19 गेंदों में शतक लगाया था। वहीं इस लिस्ट में डेविड मिलर का भी नाम है जिन्होंने साल 2014 में राजस्थान के खिलाफ 19 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।

और पढ़ें: SRH vs KXIP: दुबई के मैदान पर जानें क्यों काली पट्टी बांधकर उतरे हैदराबाद के खिलाड़ी

निकोलस पूरन ने अपने अर्धशतक के दौरान 7 छक्के लगाये और अब्दुल समद के एक ही ओवर में 28 रन बनाने का कारनामा भी किया। निकोलस पूरन ने पारी का 19वां ओवर करने आये अब्दुल समद के खिलाफ चार्ज किया और पहली गेंद पर छक्का, दूसरी पर चौका और लगातार 3 गेंदों में 3 छक्के लगाकर 28 रन बटोरे।

निकोलस पूरन ने 37 गेंद में 5 चौके और 7 छक्के के दम पर 77 रनों की पारी खेली। उन्हें राशिद खान ने अपना शिकार बनाया। आपको बता दें कि किंग्स इलेवन पंजाब को टूर्नामेंट में एक बार फिर बड़ी हार का सामना करना पड़ा जहां पर उनकी टीम को 69 रनों से हैदराबाद ने रौंदा।

Story first published: Friday, October 9, 2020, 0:06 [IST]
Other articles published on Oct 9, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+