For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

चयनकर्ताओं ने किया नजरअंदाज तो श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज ने लिया संन्यास, जानें क्या है मामला

नई दिल्ली। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड और उसके खिलाड़ियों के बीच साल 2021 काफी विवाद भरा रहा है और 2022 की शुरुआत एक बार फिर से विवाद के साथ हुई है। श्रीलंका क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज भानुका राजपक्षे ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। भानुका राजपक्षे ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को लिखे अपने पत्र में संन्यास के पीछे पारिवारिक और निजी कारणों का हवाला दिया है लेकिन सही मायनों में उनके इस फैसले के पीछे चयनकर्ताओं के फैसले से नाराजगी रही है। उल्लेखनीय है कि भानुका राजपक्षे ने हाल ही में सेलेक्शन प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़े किये थे जिसमें उन्हें फिटनेस दिक्कतों का हवाला देकर सेलेक्ट नहीं किया गया था। हालांकि जब भानुका राजपक्षे ने सेलेक्शन पॉलिसी पर सवाल खड़े किये तो एसएलसी ने उन्हें एक साल के लिये सस्पेंशन थमा कर खेलने से बैन कर दिया गया।

श्रीलंका क्रिकेट के रवैये से नाराज भानुका राजपक्षे ने मंगलवार को बोर्ड को लेटर लिख कर अपने संन्यास की जानकारी दी। इसके बाद बोर्ड ने भी आधिकारिक प्रेस रिलीज जारी कर इस 30 वर्षीय खिलाड़ी की पुष्टि की है। प्रेस रिलीज में एसएलसी ने लिखा है कि भानुका ने अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों का हवाला देते हुए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का फैसला किया है, जो कि श्रीलंका क्रिकेट के लिये बड़ा झटका है।

और पढे़ं: 'राहुल द्रविड़ को लेने होंगे मुश्किल फैसले', पुजारा-रहाणे को लेकर दिनेश कार्तिक ने दिया बड़ा बयान

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय में भानुका राजपक्षे टीम के बेहद अहम खिलाड़ी बन गये थे और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कई बड़ी पारियां खेलकर अपनी टीम की जीत में यह योगदान दिया। गौरतलब है कि श्रीलंका क्रिकेट टीम का यह बल्लेबाज आखिरी बार टी20 विश्वकप 2021 में खेलते नजर आये थे, जहां पर उन्होंने सुपर 12 स्टेज में बांग्लादेश के खिलाफ मैच जिताऊ अर्धशतकीय पारी खेली थी।

संन्यास के लिये भेजे गये अपने लेटर में राजपक्षे ने लिखा,'मैंने एक खिलाड़ी और पति के तौर पर मैंने अपनी स्थिति का आकलन किया है और अपनी पैतृक जिम्मेदारियों और पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने के लिये मैंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है।'

और पढ़ें: IND vs SA: वक्त आ गया है कि बदल दिया जाये यह बड़ा नियम, क्रिकेट को उठाना पड़ रहा है नुकसान

आपको बता दें कि साल 2010 में पहली बार भानुका राजपक्षे का नाम चर्चा में आया जब उन्होंने अंडर-19 विश्वकप में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की और 253 रन बनाकर श्रीलंका के लिये सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। राजपक्षे ने श्रीलंका की ओर से 5 वनडे और 18 टी20 मैचों में शिरकत की है जिसमें उन्होंने 89 वनडे और 320 टी20 रन बनाये हैं। इस बीच श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने भानुका राजपक्षे के संन्यास लेने के फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की है।

Story first published: Wednesday, January 5, 2022, 19:01 [IST]
Other articles published on Jan 5, 2022
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+