For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बाद अब श्रीलंका की टीम भी मैदान पर करेगी वापसी, मुश्किल होंगे नियम

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच आईसीसी समेत कई क्रिकेट बोर्ड खेल को दोबारा शुरु करने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। इस बीच आईसीसी ने खिलाड़ियों के फिर से मैदान पर लौटने और अभ्यास शुरु करने को लेकर दिशानिर्देश जारी किये हैं, जिसका पालन करते हुए पहले इंग्लिश खिलाड़ी और फिर ऑस्ट्रलियाई खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस शुरु कर दी है। वहीं इस फेहरिस्त में अब श्रीलंका का भी नाम शामिल हो गया है, जिसकी 13 सदस्यीय क्रिकेट टीम ने सोमवार को कड़े दिशा निर्देशों के बीच सोमवार से अभ्यास शुरु किया।

कोरोना वायरस के चलते श्रीलंका में मार्च से क्रिकेट ठप्प पड़ा हुआ है, इस दौरान इंग्लैंड की टीम 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिये श्रीलंका दौरे पर आई थी लेकिन शुरुआत में ही वह स्वदेश लौट गई थी। फिलहाल यह सीरीज अब अनिश्चितकालीन समय के लिये टाल दी गई है।

और पढ़ें: साक्षी धोनी का खुलासा, आखिर क्यों #DhoniRetires ट्रेंड होने पर किया था ट्वीट डिलीट

श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने इस बारे में बयान जारी कर बताया कि यह अभ्यास सत्र 12 दिन तक चलेगा जिसमें 13 खिलाड़ी भाग लेंगे। बोर्ड ने साफ किया कि इस प्रैक्टिस सेशन में ज्यादातर गेंदबाज शामिल रहेंगे। अभ्यास सत्र की शुरुआत सोमवार को कोलंबो के एक होटल में फिटनेस सत्र से होगी जिसके अगले दिन से खिलाड़ी समूहों में उतरकर मैदान पर अभ्यास करेंगे।

एसएलसी ने बयान में कहा, 'प्रैक्टिस कैंप में हिस्सा लेने वाले सदस्यों को निजी कारणों से होटल या अभ्यास स्थल छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कैंप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सभी फॉर्मेट से चुना गया है और इसमें मुख्य रूप से गेंदबाज शामिल हैं क्योंकि उन्हें सक्रिय प्रतियोगिताओं में भाग लेने से पहले अनुकूलन के लिए ज्यादा समय चाहिए।'

और पढ़ें: इशांत शर्मा ने बताया क्यों पसंद है विराट का साथ, करियर के इस पड़ाव पर कैसा हो रहा महसूस

आईसीसी के भविष्य के दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) के अनुसार श्रीलंका को जून-जुलाई में साउथ अफ्रीका और भारत से 3-3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी थी। उसे अगस्त में तीन टेस्ट मैचों के लिए बांग्लादेश की मेजबानी करनी है। ये तीनों मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। श्रीलंका में अभी तक कोविड-19 से 1,620 लोग संक्रमित पाए गए हैं जिनमें से 10 की मौत हुई है।

Story first published: Tuesday, June 2, 2020, 15:58 [IST]
Other articles published on Jun 2, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+