For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

SL vs ENG: श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, 12 महीने बाद लौटे यह 2 खिलाड़ी

नई दिल्ली। अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिये इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टेस्ट सीरीज के लिये इंग्लैंड की टीम श्रीलंका का दौरा करेगी जहां उसे सीरीज का पहला मैच 19 से 23 मार्च तक गॉल के स्टेडियम में जबकि दूसरा टेस्ट 27 से 31 मार्च तक कोलंबो में खेलना होगा। चोट के चलते टीम से बाहर रहने वाले तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और जोफ्रा ऑर्चर की गैरमौजूदगी में इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने कुछ नये चेहरों का शामिल किया है।

और पढ़ें: 'मिस्ट्री गर्ल' से न्यूड मांगता था पाकिस्तानी खिलाड़ी, अब कर रहा ब्लैकमेल, सामने आई पूरी चैट

वहीं श्रीलंका के दौरे को खास ध्यान में रखकर ईसीबी ने अपने सलामी बल्लेबाज कीटन जेनिंग्स और विकेटकीपर बल्लेबाज बेन फॉक्स को वापस बुलाया है। दोनों खिलाड़ी इंग्लैंड की टेस्ट टीम में लगभग 12 महीने बाद पहली बार वापसी कर रहे हैं। सलामी बल्लेबाज जेनिंग्स और विकेटकीपर बल्लेबाज फोक्स को 12 महीने पहले वेस्टइंडीज दौरे के बाद टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया था।

जेनिंग्स ने 17 मैचों में अपने दोनों टेस्ट शतक उपमहाद्वीप में बनाए हैं और फोक्स 2018 में इंग्लैंड की ओर से श्रीलंका को 3-0 से हराने में अहम योगदान देने वाले खिलाड़ी थे। वह सीरीज के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे थे।

और पढ़ें: Ranji में नहीं मिला खेलने का मौका तो तीनों बच्चों को बनाया क्रिकेटर, आज मचा रहे धमाल

श्रीलंका के खिलाफ होने वाली मैचों की टेस्ट सीरीज से जॉनी बेयरस्टो को टीम से बाहर रखा गया है जबकि जेम्स एंडरसन अभी चोट से उबर रहे हैं और इसलिए वह अपने घर चले गए हैं। वहीं, मोइन अली ने इस सीरीज को लेकर अपनी अनुपलब्धता दर्ज कराई है। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज 19 मार्च से शुरू होगी।

और पढ़ें: IND vs NZ: भारत की शर्मनाक हार पर युजवेंद्र चहल का 'बेशर्म' बयान, कहा- क्लीन स्वीप से चिंता नहीं

इंग्लैंड की टेस्ट टीम : जो रूट (कप्तान), डोमिनिक बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, जोस बटलर, जैक क्रॉवली, सैम कुरेन, जो डेनली, बेन फॉक्स, कीटन जेनिंगस, जैक लीच, मैथ्यू पाकिर्ंसन, ओली पोप, डोमिनिक सिबली, बेन स्टोक्स (उप-कप्तान), क्रिस वोक्स, मार्क वुड।

Story first published: Thursday, February 13, 2020, 7:13 [IST]
Other articles published on Feb 13, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+