क्या मुथैया मुरलीधरन रखेंगे राजनीति में कदम, इस पद के लिये राष्ट्रपति ने भेजा न्यौता

नई दिल्ली। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों में से एक मुथैया मुरलीधरन ने श्रीलंका के लिये अपनी दूसरी पारी की शुरुआत करने के लिये देश के नवनियुक्त राष्ट्रपति ने निमंत्रण भेजा है। मुरलीधरन अपने करियर की दूसरी पारी क्रिकेट के मैदान पर नहीं बल्कि राजनीति की पिच पर बतौर गवर्नर शुरु कर सकते हैं। बुधवार को सामने आई मीडिया रिपोर्ट के आधार पर श्रीलंका के नवनियुक्त राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने मुरलीधरन को निजी तौर पर गवर्नर के पद को स्वीकार करने के लिये निमंत्रण भेजा है।

मुथैया मुरलीधरन को श्रीलंका के तमिल बहुल श्रेत्र नार्दन प्रोविन्स के गवर्नर का पद संभालने का आमंत्रण मिला है। हालांकि मुथैया मुरलीधरन की ओर से अभी तक इस पर कोई जवाब नहीं दिया गया है।

और पढ़ें: IND vs WI: आखिरकार तय हो गया कहां होगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला मुकाबला, जानें क्यों चेंज हुआ वेन्यू

डेली मिरर की रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका के राष्ट्रपति सचिवालय ने कहा,'राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने मुथैया मुरलीधरन को नार्दर्न प्रोविन्स का गवर्नर पद संभालने के लिये निजी तौर पर आमंत्रित किया है।'

गौरतलब है कि मुथैया मुरलीधरन का नाम उन 3 नये गवर्नर में शामिल है जिनको राजपक्षे ने इस पद के लिये चुना है। गोटबाया राजपक्षे श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंद्र राजपक्षे के भाई हैं।

गोटबाया ने साल 2005 से 2015 के बीच (जब श्रीलंका के रक्षामंत्री थे) तमिल संगठन लिट्टे का खात्मा करने का काम किया था। इस दौरान उन्होंने जो नीतियां अपनाई थी उससे आम तमिल नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। इसी के चलते जब हाल ही में आम चुनाव हुए तो तमिल अल्पसंख्यकों ने गोटबाया राजपक्षे का साथ नहीं दिया था।

और पढ़ें: भारतीय टीम के वो 7 रिकॉर्ड जिन्हें आज तक कोई नहीं तोड़ पाया, ऐसे नहीं बनी नंबर 1 टीम

गोटबाया राजपक्षे पर रक्षा मंत्री रहने के दौरान युद्ध अपराधों का अंजाम देने का आरोप लगा था।जबकि आम तमिलों से अलग मुथैया मुरलीधरन जो कि मूल रूप से भारतीय तमिल हैं लेकिन श्रीलंका के कैंडी में रहते हैं ने गोटबाया का खुलकर समर्थन किया था।

मुरलीधरन ने मार्च 2005 में चेन्नई की रहने वाली मधिमलार राममूर्ति से शादी की थी। उन्होंने 2010 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। टेस्ट क्रिकेट में 800 से ज्यादा विकेट झटकने वाले श्रीलंका के इकलौते गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन से इस चलते अल्पसंख्यक तमिल खुश नजर नहीं आ रहे हैं।

Story first published: Thursday, November 28, 2019, 10:13 [IST]
Other articles published on Nov 28, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+