For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट कोहली के 'जबरा फैन' बने स्टीव स्मिथ, विश्व कप के लम्हे को याद कर कहा- थैंक्यू

नई दिल्ली। क्रिकेट में भारतीय फैन्स के बीच गॉड ऑफ क्रिकेट के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर ने कुछ साल पहले विराट कोहली के भविष्य को लेकर कहा था कि यह वही खिलाड़ी होगा जो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में उनके रिकॉर्ड को तोड़कर नये कीर्तिमान रचेगा। आज विराट कोहली ने मास्टर ब्लास्टर की उस बात को सच कर दिया है और खुद सचिन तेंदुलकर के कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। इस दौरान विराट कोहली सचिन तेंदुलकर के वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने के रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब पहुंच गये हैं।

और पढ़ें: IND vs NZ: आखिर क्यों कप्तानी छोड़ने को तैयार हैं केन विलियमसन, विराट कोहली ने किया मना

सचिन तेंदुलकर ने वनडे प्रारूप में 49 शतक लगाने का कारनामा किया था जबकि विराट कोहली अब तक 43 शतक लगा चुके हैं। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में विराट कोहली अब तक 70 शतक लगा चुके हैं और ऐसे में उनके करियर को देखते हुए यह उम्मीद की जा सकती है कि सचिन तेंदुलकर के बाद शतकों का शतक लगाने वाले वह दूसरे खिलाड़ी बनेंगे। यह विराट कोहली की बल्लेबाजी का टैलेंट है जो हर किसी को अपना दीवाना बना देता है। यहां तक कि उनके धुर विरोधी भी उनकी तारीफ किये बगैर नहीं रह सकते।

और पढ़ें: अब्दुल रज्जाक का भारतीय कप्तान पर बड़ा बयान, कहा- एक नहींं कई विराट कोहली दे सकता है पाकिस्तान

मौजूदा समय में अक्सर विराट कोहली की तुलना ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ से की जाती है, लेकिन खुद स्टीव स्मिथ भी विराट कोहली की बल्लेबाजी के फैन हैं।

और पढ़ें: 1st T20, IND vs NZ: ऑकलैंड में रनों की बारिश के बीच क्या मौसम बनेगा विलेन, जानें किसे फायदा देगी पिच

विराट कोहली के झबरा पहना हैं स्टीव स्मिथ

विराट कोहली के झबरा पहना हैं स्टीव स्मिथ

मौजूदा समय में अगर विराट कोहली की बात हो रही हो और उसमें स्टीव स्मिथ का जिक्र न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। मौजूदा समय में इन दोनों खिलाड़ियों की तुलना फैन्स के बीच का हॉट टॉपिक कहा जा सकता है। जिस तरह से यह खिलाड़ी क्रिकेट के रिकॉर्डस को धराशायी करते जा रहे हैं उसे देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि अपने करियर के अंत तक बल्लेबाजी के सभी बड़े रिकॉर्डस इन खिलाड़ियों के नाम होंगे।

ऐसे में जब स्टीव स्मिथ से विराट कोहली के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सिर्फ भारतीय कप्तान की खूबियां ही नहीं गिनाई बल्कि बताया कि वह खुद भी विराट कोहली की बल्लेबाजी के झबर फैन हैं।

विराट कोहली शानदार बल्लेबाज हैं, अभी तोड़ेंग कई रिकॉर्ड

विराट कोहली शानदार बल्लेबाज हैं, अभी तोड़ेंग कई रिकॉर्ड

स्टीव स्मिथ ने कहा कि विराट कोहली में अभी रनों की भूख है जो कि वक्त से साथ कम होने के बजाय लगातार बढ़ रही है। उम्मीद है कि साल के अंत में जब वह ऑस्ट्रेलिया आयेंगे तो हम उस पर कुछ लगाम लगा सकें।

उन्होंने कहा , 'बेशक, विराट कोहली लाजवाब हैं। उनके रिकॉर्ड इस बात की गवाही देते हैं। मुझे लगता है कि वह तीनों प्रारूपों में सबसे शानदार खिलाड़ी हैं। वह आने वाले समय में कई सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाले हैं। वह पहले ही कई महान रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं लेकिन मुझे साफ दिख रहा है कि आने वाले समय में वह अपने बल्ले से कई और कीर्तिमान स्थापित करेंगे।'

भारत को ऊंचाइयों पर ले जायेगी विराट कोहली की कप्तानी

भारत को ऊंचाइयों पर ले जायेगी विराट कोहली की कप्तानी

स्टीव स्मिथ ने विराट कोहली की कप्तानी की तारीफ करते हुए कहा कि वह पहले ही अपनी टीम को दुनिया नंबर 1 टीम बना चुके हैं लेकिन अभी भी वह उसे उस स्तर पर ले जायेंगे जहां पर आज तक कोई कप्तान नहीं ले जा सका।

उन्होंने कहा, 'कप्तान के रूप में वह भारतीय टीम को पहले ही टेस्ट में नंबर वन की पोजिशन पर पहुंचा चुके हैं। मैं जितना उन्हें देखा है वह अपने लिए बहुत हाई मापदंड बना कर चलते हैं। वह फिटनेस के मामले में बहुत ज्यादा ध्यान रखते हैं। वह भारतीय टीम को बहुत आगे ले जा रहे हैं।'

विश्व कप में विराट ने किया था स्टीव स्मिथ का बचाव

विश्व कप में विराट ने किया था स्टीव स्मिथ का बचाव

इंग्लैंड में हुए विश्व कप के दौरान विराट कोहली ने दर्शकों से स्टीव स्मिथ का मजाक उड़ाने की बजाय उनकी हौसलाआफजाई करने की बात की थी। इसे लेकर बाद में आईसीसी ने विराट कोहली को स्पिरिट ऑफ क्रिकेट के अवॉर्ड से नवाजा।

इस बात से बहुत ज्यादा प्रभावित स्टीव स्मिथ ने कहा, ' विश्व कप के दौरान विराट कोहली ने जो किया उसे देखकर काफी अच्छा लगा। उन्हें ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं थी लेकिन यह बहुत अच्छी बात थी और मैं इसकी प्रशंसा करता हूं।'

Story first published: Thursday, January 23, 2020, 17:50 [IST]
Other articles published on Jan 23, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+