For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सिर्फ घर के शेर हैं 500 विकेट लेने वाले स्टुअर्ट ब्रॉड, जानें क्या कहते हैं आंकड़े

नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट का ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए 500 विकेट पूरे कर लिये हैं। इस रिकॉर्ड के साथ ही ब्रॉड का नाम दुनिया के सबसे शानदार गेंदबाजों में लिया जाने लगा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में इस तेज गेंदबाज ने शानदार गेंदबाजी की और इंग्लैंड को 2-1 से जीत दिलाई। ब्रॉड ने भले ही टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट हासिल कर लिये हैं लेकिन अगर उनके आंकड़ों पर नजर डालें तो पता लगता है कि वह सिर्फ घर के शेर हैं।

स्टुअर्ट ब्रॉड के करियर में लिये गये विकेटों के आंकड़ों पर नडर डालें तो वह अब तक 501 विकेट हासिल कर चुके हैं लेकिन इस दौरान उन्होंने विदेशी सरजमीं पर महज 180 विकेट ही हासिल किये हैं। स्टुअर्ट ब्रॉड के कुल विकेटों में से 321 विकेट उन्होंने घरेलू सरजमीं पर लिये हैं।

वहीं घरेलू सरजमीं पर ब्रॉड की गेंदबाजी की औसत की बात करें तो वह 25.91 का है जबकि घर से बाहर इस खिलाड़ी की औसत 31.58 हो जाती है। वहीं घर से बाहर इस खिलाड़ी ने मात्र 35.92 प्रतिशत ही विकेट हासिल किये हैं। इस बात का अंदाजा भारत के साथ सीरीज से लगा सकते है जहां पर ब्रॉड अगर अपने घर पर खेल रहे हैं तो उनकी गेंदबाजी औसत 20.97 की होती है तो वहीं भारत में यह औसत 50 से भी अधिक का हो जाता है।

और पढ़ें: रोहित शर्मा को खेल रत्न देने पर फैसला करेंगे यह दिग्गज खिलाड़ी

गौरतलब है कि स्टुअर्ट ब्रॉड अपने करियर में 3 बार एक ही मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं जिसमें से एक बार भी उन्होंने यह कारनामा विदेशी सरजमीं पर नहीं किया है। जबकि 18 बार एक पारी में 5 विकेट लेने के कारनामें में से उन्होंने महज 5 बार ही विदेशी सरजमींं पर यह कारनामा किया था, जबकि घरेलू सरजमीं पर यह आंकड़ा बढ़कर 13 हो जाता है।

इस खिलाड़ी ने अब तक अपने पूरे टेस्ट करियर में 4740 ओवर फेंके हैं, जिसमें ब्रॉड ने 1113 मेडेन डाले हैं। इस दौरान बल्लेबाजों ने उनकी गेंद पर 14002 रन बनाये हैं। वहीं ब्रॉड ने अपने पूरे करियर में 501 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया हैं।

और पढ़ें: हरभजन सिंह बोले- गुमशुदा सुरेश रैना की तलाश, धवन ने बताई गायब होने की वजह

आपको बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट लेने वाले ब्रॉड चौथे गेंदबाज बने हैं। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ग्लेन मैक्ग्रा, वेस्टइंडीज के कर्टनी वॉल्स और इंग्लैंड के उनके साथी जेम्स एंडरसन ने अब तक यह उपलब्धि हासिल की थी। सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट श्रीलंका के पूर्व दिग्गज मुथैया मुरलीधरन (800) के नाम पर दर्ज है। दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के शेन वार्न (708) जबकि तीसरे स्थान पर भारतीय दिग्गज अनिल कुंबले (619) का नाम है।

Story first published: Monday, August 3, 2020, 6:19 [IST]
Other articles published on Aug 3, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+