For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्या WTC फाइनल में जीत पायेगा भारत, आर अश्विन ने दिया शानदार जवाब

नई दिल्ली। आईसीसी की ओर से पहली बार आयोजित किये जा रहे विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच 18 जून से इंग्लैंड के साउथैम्पटन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है। टेस्ट प्रारूप में पहली बार खेले जा रहे इस चैम्पियनशिप के फाइनल को लेकर फैन्स से लेकर खेल जगत के दिग्गज खिलाड़ी काफी बेताब हैं और विजेता को लेकर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन से जब विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में जीत पान के चांसेस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया कि बोलती बंद हो गई। अश्विन का मानना है कि भारतीय टीम इस फाइनल मैच में ठीक वैसे ही परफॉर्म करने वाली है जैसा कि उसने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान किया था।

उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई इस टेस्ट सीरीज में भारत को पहले मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा जिसके बाद उसने जबरदस्त तरीके से वापसी की और बचे हुए 3 मैचों में एक ड्रॉ और 2 जीतकर सीरीज अपने नाम की। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज में जीत के हीरो रहे खिलाड़ियों में अश्विन का नाम भी शामिल रहा जिन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार योगदान दिया और टीम को जीत दिलाने का काम किया।

और पढ़ें: BAN vs SL: मैच के दौरान तमीम इकबाल ने दी गाली, आईसीसी ने लगाया बड़ा जुर्माना

अश्विन का मानना है कि भारतीय टीम इंग्लैंड पहुंचने के बाद यहां की परिस्थितियों से बहुत जल्द घुल मिल जायेगी, जैसा कि उसने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर किया था।

न्यू इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए अश्विन ने कहा,' एक बार जब हम वहां पहुंच जायेंगे तो हमारी टीम परिस्थितियों को बहुत जल्द समझ लेगी और जैसा कि हमने ऑस्ट्रेलिया दौरा पर प्रदर्शन किया था उसी को दोहराने का काम करेंगे।'

उल्लेखनीय है कि अश्विन इस समय भारतीय टीम के साथ मुंबई में बायोबबल में वक्त बिता जा रहे हैं, जहां पर पूरी टीम इस समय 14 दिन का अनिवार्य क्वारंटीन बिता रहे हैं। इस दौरान जब अश्विन से इंग्लैंड में मिलने वाली चुनौती के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि लंबे समय से क्रिकेट से दूर रहना हमारी सबसे बड़ी चुनौती होगी।

और पढ़ें: WTC फाइनल के नियमों से खुश नहीं हैं आकाश चोपड़ा, बताये 3 बदलाव जिससे बढ़ेगा रोमांच

उन्होंने कहा,'हम अभी भी मैदान पर उतरकर अभ्यास करने से कम से कम 10 दिन दूर हैं, वहीं हमारे बहुत सारे खिलाड़ियों ने आईपीएल के स्थगित हो जाने के बाद से अब तक मैच नहीं खेला है जो कि हमारे लिये काफी बड़ी चुनौती साबित होने वाला है। खिलाड़ियों के तौर पर हमने एक चीज का एहसास किया है कि हम इतनी नेगेटिविटी होने के बावजूद एक दूसरे के चेहरे पर मुस्कान लाने में कामयाब रहे हैं। हम इस बात को समझते हैं कि बहुत सारे लोग इस समय आम जीवन जी पाने में नाकाम हैं और हम अपनी जीत से उन चेहरों पर भी मुस्कान ला सकते हैं। यह हमारे लिये गर्व की बात है और हम इसी से प्रेरणा लेते हैं।'

गौरतलब है कि भारतीय टीम चार्टेड फ्लाइट के जरिये 3 जून को इंग्लैंड पहुंचेगी जबकि न्यूजीलैंड की टीम पहले ही इंग्लैंड पहुंच चुकी हैं जहां पर उसे 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड का सामना करना है। ऐसे में लोगों का मानना है कि कीवी टीम मोमेंटम में होने के चलते भारतीय टीम पर भारी पड़ेगी।

Story first published: Saturday, May 29, 2021, 17:31 [IST]
Other articles published on May 29, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+