'T20 विश्व कप की टीम में शामिल नहीं होंगे शिखर धवन', आकाश चोपड़ा ने की भविष्यवाणी

Aakash Chopra claims Team Might Not Be Looking At Shikhar Dhawan For The T20I WC | Oneindia Sports

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा का मानना है कि भारतीय टीम इस समय टी20 विश्वकप के लिये शिखर धवन को शामिल करने के बारे में नहीं सोच रही है। भारतीय क्रिकेट टीम के लिये पिछले 7-8 सालों से रोहित शर्मा के साथ टॉप ऑर्डर में सलामी बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभालने वाले शिखर धवन का प्रदर्शन पिछले कुछ समय में खास नहीं रहा है। वहीं पर केएल राहुल के बतौर सलामी बल्लेबाज उभरने के साथ ही कप्तान विराट कोहली उनमें विश्वास जता रहे हैं, जिससे धवन के लिये टी20 टीम में अपना स्थान बचाना और मुश्किल होता जा रहा है।

और पढ़ें: WTC फाइनल की हार के बाद सुन्न हो गया था दिमाग, अश्विन ने बताया क्या था मैच के बाद का हाल

भारतीय टीम के लिये पिछले 5 टी20 मैचों में सिर्फ एक में ही शिखर धवन को रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने का मौका मिला है जबकि केएल राहल को बाकी के 4 मैचों में खेलने का मौका मिला है। अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने टी20 विश्व कप को लेकर टीम का ऐलान किया है।

और पढ़ें: ओलंपिक्स से पहले टूटा विश्व एथलेटिक्स का सबसे पुराना रिकॉर्ड, जानें कितने सेंकेडस में पूरी की रेस

उन्होंने कहा,'मुझे लगता है कि शायद भारतीय टीम विश्वकप में उन्हें खिलाने का विचार नहीं कर रही है। यह सिर्फ मेरी सोच है क्योंकि आखिरी बार जब वो टी20 मैच खेले थे तो उन्हें सिर्फ एक मैच में ही मौका मिला था जबकि 4 मैचों से बाहर कर दिया गया था। यह शुरू करने के लिये अच्छा नहीं है।'

हालांकि चोपड़ा का मानना है कि बीसीसीआई की ओर से श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवर्स प्रारूप की सीरीज में कप्तान चुने जाने के बाद शिखर धवन रेस से पूरी तरह से बाहर नहीं हुए है और अगर वो अच्छा करते हैं तो अपनी जगह पक्की कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि भारत ने श्रीलंका के खिलाफ अपने नियमित खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली की गैर मौजूदगी में शिखर धवन की कप्तानी वाली युवा टीम भेजी है।

उन्होंने आगे कहा,'हालांकि शिखर धवन आईपीएल के दौरान शानदार फॉर्म में नजर आये थे जिसके बाद आप एक बार फिर उनकी तरफ रुख करते हैं। आप पहले एक चीज करते हैं और फिर दूसरी करते हैं, लेकिन अब वो कप्तान बनाये जा चुके हैं और अगर वो अच्छा करते हैं तो टी20 विश्व कप की टीम में अपनी जगह बना सकते हैं।'

आकाश चोपड़ा का मानना है कि टी20 विश्व कप के लिये भारतीय टीम में सिर्फ 2 ही स्थान बचे हैं जिसके लिये 4 खिलाड़ियों के बीच जंग होने वाली है। आकाश चोपड़ा को लगता है कि भारतीय टीम में सलामी बल्लेबाज और चौथे नंबर के लिये ही स्थान बाकी है, जिसको लेकर शिखर धवन-पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव- श्रेयस अय्यर के बीच जंग देखने को मिलेगी।

उन्होंने कहा,'मुझे लगता है कि शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर के बीच भारतीय टीम में किसी 2 खिलाड़ी को ही जगह मिलेगी जबकि ईशान किशन, मनीष पांडे और संजू सैमसन इस रेस में काफी पीछे रह जायेंगे। मनीष पांडे का टीम में चुने जाने के काफी कम आसार नजर आ रहे हैं क्योंकि जब वो टॉप में खेलते हैं तो वो उतनी तेजी से रन नहीं बना पाते और टीम के साथ अपनी फ्रैंचाइजी को भी निराश करते हैं। मुझे उनके चुने जाने के सबसे कम आसार नजर आते हैं।'

गौरतलब है कि भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे और 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। आपको बता दें कि भारतीय टीम के लिये टी20 विश्व कप में जाने से पहले यह आखिरी सीमित ओवर्स की सीरीज होगी।

Story first published: Friday, July 2, 2021, 17:48 [IST]
Other articles published on Jul 2, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+