For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

BAN vs SL: मैच के दौरान भिड़ने पर ICC ने की बड़ी कार्रवाई, लहिरु कुमारा-लिटन दास पर लगा भारी जुर्माना

T20 World Cup
Photo Credit: PTI

नई दिल्ली। यूएई में खेले जा रहे टी20 विश्वकप में रविवार को बांग्लादेश और श्रीलंका की टीम के बीच शारजाह के मैदान पर सुपर 12 का तीसरा मैच खेला गया, जिसमें श्रीलंका की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट से जीत हासिल की, हालांकि मैच के दौरान खिलाड़ियों के बीच ऐसा पल भी जो कि खेल भावना के पूरी तरह से खिलाफ था। बांग्लादेश की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 171 रनों का स्कोर खड़ा जिसका पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम ने 5 विकेट खोकर लक्ष्य को 18.5 ओवर्स में ही हासिल कर लिया। मैच की पहली पारी के दौरान फैन्स को श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लहिरू कुमारा और बांग्लादेशी बल्लेबाज लिटन दास कुमार के बीच तीखी झड़प देखने को मिली जिसके चलते मैच के बाद आईसीसी ने दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

आईसीसी ने दोनों खिलाड़ियों के लिये कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 का नियम तोड़ने के मामले का दोषी करार देते हुए भारी जुर्माना लगाया है। आईसीसी ने श्रीलंका के तेज गेंदबाज लहिरु कुमारा को खिलाड़ियों के लिये बनाये गये कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.5 का दोषी करार दिया है जिसके तहत मैदान पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल, ऐसे एक्शन जिससे विरोधी टीम को उकसाया जाये या फिर अंतर्राष्ट्रीय मैच में बल्लेबाज को आउट करने के बाद अतिउत्साही जश्न मनाना आता है।

और पढ़ें: अच्छा है भारत के लिये पाकिस्तान से हारना, टी20 विश्वकप में विराट सेना के लिये शुभ संकेत

वहीं लिटन दास को खिलाड़ियों के लिये बनाये गये कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.20 के तहत दोषी करार दिया गया जिसमें खेल भावना के विपरीत जाने का आरोप लगता है। इन आरोपों के तहत आईसीसी ने लहिरु कुमारा पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया है और उनके डिसिप्लिनरी खाते में एक डिमेरिट अंक जोड़ा है। वहीं लिटन दास कुमार पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगा है और उनके खाते में भी एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया है।

गौरतलब है कि दोनों खिलाड़ियों के बीच की यह घटना बांग्लादेश की पारी के 5वें ओवर की है जब लहिरु कुमारा ने ओवर की 5वीम गेंद पर लिटन दास का विकेट हासिल किया। विकेट हासिल करने के बाद लहिरु बल्लेबाज लिटन दास की ओर बढ़त नजर आये और इस दौरान उनके जश्न मनाने का अंदाज और शब्दों का इस्तेमाल उकसावे भरा था। नतीजन लिटन दास ने भी इसका उसी तरह से जवाब दिया और खेल भावना को तार-तार करते हुए बल्ला लेकर उनकी ओर बढ़े। मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों और अंपायर ने बीच बचाव कर दोनों को अलग किया।

और पढ़ें: शुरुआती दिनों में रेसिज्म का शिकार हुए थे उस्मान ख्वाजा, साथी आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को लेकर किया बड़ा खुलासा

आपको बता दें कि मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ ने यह सजा मैदानी अंपायर जोएल विल्सन एड्रियन होल्डस्टॉक, थर्ड अंपायर माइकल गॉफ और फोर्थ अंपायर रोड टकर के आरोपों पर सुनायी है। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी सजा का स्वीकार कर लिया है।

Story first published: Monday, October 25, 2021, 17:48 [IST]
Other articles published on Oct 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+