T20 World Cup के लिये पाकिस्तान ने किया टीम में बदलाव, इन 3 खिलाड़ियों को दी जगह
नई दिल्ली। अगले हफ्ते (17 अक्टूबर) से यूएई और ओमान में खेले जाने वाले टी20 विश्वकप को लेकर सभी टीमों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, जिसका आगाज मस्कट के मैदान पर होना है। इसको लेकर आईसीसी ने भाग लेने वाले सभी देशों को अपनी टीम में बदलाव करने के लिये 10 अक्टूबर तक का समय दिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसी के मद्देनजर अपनी 15 सदस्यीय विश्वकप टीम में 3 बदलाव का ऐलान किया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने युवा बल्लेबाज आजम खान की जगह सरफराज अहमद और मोहम्मद हसनैन की जगह हैदर अली को टीम में शामिल किया है। वहीं पाकिस्तान क्रिकेट टीम के रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल फखर जमान को खुशदिल शाह के साथ स्वैप किया है जिसके तहत फखर जमान अब पाकिस्तान की 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा बन गये हैं जबकि खुशदिल शाह रिजर्व प्लेयर्स की लिस्ट में शामिल हो गये हैं।
पीसीबी ने एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा,' शोहेब मकसूद की टीम में एंट्री मेडिकल टीम की सलाह के बाद लिया गया है। पाकिस्तान का यह टॉप ऑर्डर बल्लेबाज 6 अक्टूबर को खेले गये नेशनल टी20 कप के मैच के बाद एमआरआई स्कैन से गुजरे थे और गुरुवार को हुए मैच में नहीं खेल सके थे। नेशनल टी20 कप में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का रिव्यू और टीम मैनेजमेंट से विमर्श करने के बाद हैदर अली, फखर जमान और सरफराज अहमद को आईसीसी टी20 विश्वकप 2021 की टीम में शामिल किया गया है।'
और पढ़ें: MI vs SRH: 16 गेंदों में अर्धशतक ठोंक ईशान किशन ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, इस मामले में टॉप पर पहुंचे
मुख्य चयनकर्ता मुहम्मद वसीम ने कहा कि टीम में यह बदलाव नेशनल टी20 कप में किये गये प्रदर्शन के बाद लिया गया है। यह तीनों खिलाड़ी फॉर्म में हैं और अनुभव और टैलेंट के चलते टीम को संतुलन और ताकत देते नजर आयेंगे। मुहम्मद वसीम ने आगे बात करते हुए कहा कि आजम, खुशदिल और हसनैन के लिये यह काफी मुश्किल होगा लेकिन उनके पास अभी भी काफी मौका है और ऑस्ट्रेलिया में होने वाले 2022 टी20 विश्वकप में टीम का हिस्सा बन सकते हैं।
टी20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान टीम: बाबर आजम (कप्तान, मध्य पंजाब), शादाब खान (उप-कप्तान, उत्तरी), आसिफ अली (उत्तरी), फखर जमान (खैबर पख्तूनख्वा), हैदर अली (उत्तरी), हारिस रऊफ (उत्तरी) , हसन अली (मध्य पंजाब), इमाद वसीम (उत्तरी), मोहम्मद हफीज (मध्य पंजाब), मोहम्मद नवाज (उत्तरी), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर, खैबर पख्तूनख्वा), मोहम्मद वसीम जूनियर (खैबर पख्तूनख्वा), सरफराज अहमद (विकेटकीपर, सिंध) ), शाहीन शाह अफरीदी (खैबर पख्तूनख्वा), सोहैब मकसूद (दक्षिणी पंजाब)
और पढ़ें: असीम कमाल ने बताया क्यों बर्बाद हो रहा है पाकिस्तान क्रिकेट, पीसीबी पर साधा निशाना
ट्रैवल रिजर्व - खुशदिल शाह (दक्षिणी पंजाब), शाहनवाज दहानी (सिंध) और उस्मान कादिर (मध्य पंजाब)
प्लेयर सपोर्ट स्टाफ: मंसूर राणा (प्रबंधक), सकलैन मुश्ताक (अंतरिम मुख्य कोच), शाहिद असलम (सहायक मुख्य कोच), मैथ्यू हेडन (बल्लेबाजी सलाहकार), वर्नोन फिलेंडर (गेंदबाजी सलाहकार), क्लिफ डीकॉन (फिजियोथेरेपिस्ट), ड्रिकस सायमन (शक्ति) और कंडीशनिंग कोच), अब्दुल मजीद (फील्डिंग कोच), तल्हा एजाज (टीम विश्लेषक), कर्नल (सेवानिवृत्त) मुहम्मद इमरान (सुरक्षा प्रबंधक), इब्राहिम बदीस (मीडिया और डिजिटल मैनेजर), डॉ नजीब सूमरो (टीम डॉक्टर) और मलंग अली ( मालिश करनेवाला)।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
