श्रीलंका ने T20 विश्वकप के लिये जारी की अपनी आधिकारिक जर्सी, रिवाइजड टीम का भी किया ऐलान
नई दिल्ली। यूएई में खेले जाने वाले टी20 विश्वकप 2021 के आगाज से पहले श्रीलंका की क्रिकेट टीम ने सोमवार (11 अक्टूबर) अपनी आधिकारिक जर्सी को रिलीज कर दिया है। टी20 विश्वकप के लिये जारी की गई इस जर्सी में श्रीलंका के पारंपरिक रंग नीले और पीले के साथ थोड़ा सा संतरी, इंडिगो और काले रंग का मिश्रण भी है जो कि जर्सी की डिजाइन और फीचर को काफी शानदार तरीके से दर्शा रही है। इसके साथ ही श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपनी रिवाइजड 15 सदस्यीय टीम का भी ऐलान कर दिया है।
17 अक्टूबर से यूएई और ओमान के मैदान पर खेले जाने वाले इस मल्टीनेशन टूर्नामेंट को लेकर श्रीलंका ने पिछले महीने घोषित की गई अपनी 19 सदस्यीय टीम में 4 बदलाव किये हैं। इसके तहत श्रीलंका क्रिकेट टीम ने पथुम निशंका, अकिला धनंजय, लहिरू कुमारा और बिनुरा फर्नांडो को शामिल किया है जबकि बाकी के 7 खिलाड़ियों कमिंडु मेंडिस, नुवान प्रदीप, प्रवीन जयविक्रमा, मिनोद भानुका, एशेन भंडारा, लक्षण संदाकन और रमेश मेंडिस को बाहर छोड़ दिया गया है।
और पढ़ें: क्या T20 विश्वकप में खेलेंगे हार्दिक पांड्या, जानें कब करेंगे चयनकर्ता उनकी किस्मत पर फैसला
उल्लेखनीय है कि नुवान प्रदीप और मधुशंका के चोटिल होने की वजह से मैनेजमेंट ने कुमारा और बिनुरा को रिप्लेसमेंट के तौर पर जगह दी है तो वहीं पर एक अक्टूबर को टीम से जुड़े 5 अतिरिक्त खिलाड़ियों में से विश्वकप टीम में जगह बनाने वाले निशंका इकलौते खिलाड़ी हैं। इंग्लैंड दौरे पर बायोबबल प्रोटोकॉल तोड़ने के दोषी पाये गये निरोशन डिकवेला, कुशल मेंडिस और दनुष्का गुणथलिका को टीम से बाहर ही रखा गया है जबकि अविष्का फर्नांडो, चरिथ असलंका, भानुका राजपक्ष, चमिका करुणारत्ने, वनिंदु हसरंगा और दुष्मंथ चमीरा को उनके शानदार प्रदर्शन के चलते टीम में जगह दी गई है।
गौरतलब है कि आईपीएल में आरसीबी की टीम का हिस्सा रहे हसरंगा और चमीरा को बायोबबल से रिलीज कर दिया गया है ताकि वो विश्वकप में अपनी टीम के साथ जुड़ कर क्वालिफायर्स खेल सके। श्रीलंका की टीम ने विश्वकप की तैयारियों के लिये ओमान के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया था, जिसके बाद उसे 18 अक्टूबर को अबुधाबी में नामिबिया के खिलाफ अपने कैंपेन का आगाज करना है।
और पढ़ें: IPL 2021 के एलिमिनेटर में लगेगी रिकॉर्डों की झड़ी, जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज
आपको बता दें कि क्वालिफायर्स स्टेज पर श्रीलंका की टीम को आयरलैंड, नीदरलैंड और नामिबिया के साथ रखा गया है जिसके खिलाफ उन्हें 20, 22 और 18 अक्टूबर को मैच खेलना है। सुपर 12 का आगाज 23 अक्टूबर से होगा।
टी 20 विश्व कप 2021 के लिए श्रीलंका टीम: दासुन शनाका (सी), कुसल परेरा, दिनेश चांदीमल, धनंजया डी सिल्वा (वीसी), पथुम निसानका, चरित असलंका, अविष्का फर्नांडो, भानुका राजपक्षे, चमिका करुणारत्ने, वनिन्दु हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा, लाहिरु कुमारा, महेश थीक्षाना, अकिला धनंजय, बिनुरा फर्नांडो।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications