For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'T20 WC में भारतीय गेंदबाजी के सूत्रधार बनेंगे वरुण चक्रवर्ती', सुरेश रैना ने किया कारणों का खुलासा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मध्यक्रम बल्लेबाज सुरेश रैना ने रविवार (17 अक्टूबर) से शुरू हो रहे टी20 विश्वकप को लेकर विराट सेना के उस खिलाड़ी की बात कही, जो कि गेंदबाजी में मुख्य भूमिका निभायेंगे। सुरेश रैना का मानना है कि मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती इस विश्वकप में भारतीय टीम के लिये काफी अहम साबित होने वाले हैं। रैना ने वरुण चक्रवर्ती को गेंदबाजी का मुख्य सूत्रधार बताते हुए कहा कि यूएई और ओमान की पिच स्पिन फ्रैंडली है और वरुण चक्रवर्ती ने इन पिचों पर अपनी गति में बदलाव कर क्वालिटी दिखायी है।

आईसीसी के एक कॉलम में सुरेश रैना ने कहा,'आईपीएल में खेलने को लेकर जो मेरा अनुभव है उसके हिसाब से यूएई और ओमान की विकेट काफी चुनौतीपूर्ण होने वाली है, खासतौर से मिस्ट्री स्पिनर्स के हिसाब से, यही वजह है जो वरुण चक्रवर्ती को हमारी गेंदबाजी अटैक का मुख्य खिलाड़ी बनाती है। उसने दिखाया है कि वो पिच की गति का इस्तेमाल कर सकते हैं। वरुण ने भले ही अब तक 3 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं लेकिन मुझे उनके अनुभव की कमी दिक्कत नहीं लगती है।'

और पढ़ें: माइकल वॉन ने चुने IPL 2021 के टॉप 5 खिलाड़ी, मेगा ऑक्शन में होगी पैसों की बरसात

रैना का मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स में उनके साथी शार्दुल ठाकुर के विश्वकप टीम में जुड़ने से विराट कोहली के सीम विभाग को गहराई मिल गई है।

उन्होंने कहा,'इस टीम के पास काफी सारा अनुभव मौजूद है, खास तौर से तेज गेंदबाजी में, भुवनेश्वर कुमार अनुभव और जानकारी के मामले में गेंदबाजी का नेतृत्व करते हैं और जानते हैं कि बड़े मौकों पर कैसे दबाव से निपटा जाता है। इतना ही नहीं शार्दुल ठाकुर की टीम में एंट्री से तेज गेंदबाजों को अतिरिक्त ताकत मिली है। हम इस टी20 विश्वकप का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, हमारे लिये पिछले 2 साल काफी मुश्किल थे लेकिन मुझे लगता है कि हम यूएई और ओमान में कुछ खास देखने वाले हैं।'

और पढ़ें: 'दुर्भाग्य था कि धोनी के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर नहीं किया', सुनील गावस्कर ने खुद को बताया अनलकी

गौरतलब है कि वरुण चक्रवर्ती और शार्दुल ठाकुर ने हाल ही में खत्म हुई इंडियन प्रीमियर लीग 2021 में शानदार प्रदर्शन किया है और केकेआर के स्पिनर सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले स्पिनर बनें। वरुण चक्रवर्ती ने 17 मैचों में 18 विकेट हासिल किये हैं जबकि शार्दुल ठाकुर ने 16 मैचों में 21 विकेट झटके हैं। आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम अपने कैंपेन का आगाज 24 अक्टूबर से पाकिस्तान के खिलाफ मैच से अपने कैंपेन का आगाज करेगी।

Story first published: Sunday, October 17, 2021, 18:16 [IST]
Other articles published on Oct 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+