For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

माइकल वॉन ने चुने IPL 2021 के टॉप 5 खिलाड़ी, मेगा ऑक्शन में होगी पैसों की बरसात

नई दिल्ली। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाले अपने 5 टॉप प्लेयर्स का चयन किया है। माइकल वॉन ने इस दौरान पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल की जमकर तारीफ की है और उनका मानना है कि आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में टीमें सबसे ज्यादा इस बल्लेबाज के पीछे जायेंगी। इंडियन प्रीमियर लीग का 15वां सीजन पहले से भी ज्यादा बड़ा होने वाला है, जिसमें 8 के बजाय 10 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसके चलते मेगा ऑक्शन रखा जायेगा और टीमों के शायद एक या दो ही खिलाड़ी रिटेने करने का अधिकार मिले।

और पढ़ें: 'दुर्भाग्य था कि धोनी के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर नहीं किया', सुनील गावस्कर ने खुद को बताया अनलकी

माइकल वॉन का मानना है कि इन खिलाड़ियों ने न सिर्फ इस सीजन बढ़िया प्रदर्शन किया है बल्कि अगले सीजन के लिये होने वाली नीलामी में भी मजबूत दावेदारी पेश की है। अगर आईपीएल 2022 के लिये फ्रैंचाइजी इन खिलाड़ियों को रिटेन नहीं कर पाती हैं और वो पूल का हिस्सा बनते हैं तो कई टीमें इनके पीछे जाती नजर आयेंगी और इन खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात होगी।

और पढ़ें: IPL 2022 में CSK को किन 3 खिलाड़ियों को करना चाहिये रिटेन, धोनी की कप्तानी पर भी गंभीर ने दी राय

वॉन ने बताया कौन है आईपीएल का बेस्ट खिलाड़ी

वॉन ने बताया कौन है आईपीएल का बेस्ट खिलाड़ी

उल्लेखनीय है कि केएल राहुल ने पिछले 3 सीजन से शानदार प्रदर्शन किया है और लगातार 500 से ज्यादा रन बनाये हैं। इस सीजन भी केएल राहुल ने 13 मैचों में 62.60 की औसत से 626 रन बनाये, हालांकि उनकी टीम प्लेऑफ में जगह बना पाने में नाकाम रही।

माइकल वॉन ने कहा,'मेरे लिये आईपीएल के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज केएल राहुल हैं, वह मिस्टर कन्सिसटेंट हैं जिन्होंने टॉप ऑर्डर में पंजाब के लिये लगातार रन बनाये। मुझे लगता है कि वो अगले साल नीलामी में सबसे बड़े खिलाड़ी बन सकते हैं, जिनके पीछे ज्यादातर फ्रैंचाइजी जाती नजर आयेंगी और पंजाब के खेमे से छीनकर अपनी टीम में जोड़ने की ओर देखेंगी।'

धवन-डुप्लेसिस की निरंतरता ने की मदद

धवन-डुप्लेसिस की निरंतरता ने की मदद

वॉन ने इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का नाम लिया जिन्होंने पिछले 6 सीजन से हर साल 450 से ज्यादा रन बनाये हैं। वहीं सीएसके के लिये खेलने वाले फाफ डुप्लेसिस को तीसरे बेस्ट खिलाड़ी के रूप में चुना। आईपीएल 2021 के इस सीजन में भी धवन ने 16 मैचों में 39.13 की औसत से 583 रन बनाये और अपनी टीम को टॉप पर रखने में अहम योगदान दिया तो वहीं पर फाफ डुप्लेसिस ने 45.21 की औसत से 633 रन बनाये और सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बनें।

उन्होंने कहा,'शिखर धवन सीमित ओवर्स प्रारूप के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं, जिनके पास काबिलियत और अनुभव है और वो टॉप ऑर्डर में बड़े रन बना कर अच्छे स्कोर की नींव रखना जानते हैं। वहीं फाफ डुप्लेसिस उस पुराने घोड़े की तरह हैं जो कि बिना किसी घमंड के खेलता है और परिस्थितियों में खुद को ढालना जानते हैं। वह काफी शांत रहते हैं, सीएसके के लिये खेलते हुए फाफ डुप्लेसिस ने न सिर्फ नींव रखी बल्कि बहादुरी और शांति के साथ अहम पारियों की नींव भी रखी।'

गायकवाड़-मैक्सवेल ने भी किया शानदार प्रदर्शन

गायकवाड़-मैक्सवेल ने भी किया शानदार प्रदर्शन

माइकल वॉन ने अपने चौथे पसंदीदा खिलाड़ी के रूप में ऑरेंज कैप विजेता ऋतुराज गायकवाड़ को चुना तो वहीं पर ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल को पांचवा खिलाड़ी चुना जिन्होंने मध्यक्रम में शानदार बल्लबेजी की। गायकवाड़ ने इस सीजन 45.35 की औसत से 635 रन जोड़े तो वहीं पर मैक्सवेल ने भी लंबे समय बाद रनों की बरसात की और 42.75 की औसत से 513 रन बनाये।

उन्होंने कहा,'सीएसके के टीम मैनेजमेंट को गायकवाड़ की सफलता का श्रेय देना चाहिये जिन्होंने उस पर भरोसा जताया और मौके दिये। वह इस सीजन आईपीएल की सबसे बड़ी खोज में से एक रहा जिसने टीम के भरोसे को विश्वास में बदला और शानदार प्रदर्शन किया। आरसीबी के लिये ग्लेन मैक्सवेल ने काफी शानदार प्रदर्शन किया और हार-जीत के बीच का फर्क बनें। ऐसा लग रहा है कि आखिरकार उन्हें आईपीएल में अपना घर मिल गया है। मुझे लगता है कि वो अगले कुछ साल आरसीबी के लिये ही खेलते नजर आयेंगे।'

Story first published: Sunday, October 17, 2021, 17:14 [IST]
Other articles published on Oct 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+