T20 World Cup के आगाज से पहले भारत खेलेगा 2 वार्म अप मैच, जानें कब होगा इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला

नई दिल्ली। आईसीसी की ओर से 2016 के बाद पहली बार आयोजित कराये जा रहे टी20 विश्वकप का आगाज 17 अक्टूबर से यूएई और ओमान के मैदानों पर किया जा रहा है, जिसको लेकर दुनिया भर की टीमें तैयारियों में जुटी हुई है। इस टूर्नामेंट के क्वालिफॉयर मैच 17 अक्टूबर से खेले जायेंगे लेकिन सुपर 12 के मुकाबलों का आगाज 24 अक्टूबर होगा जिसका पहला मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जायेगा। 14 नवंबर तक खेले जाने वाले इस मल्टी नेशन टूर्नामेंट में सभी टीमें खिताब जीतने की चाह में उतरेंगी लेकिन भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के पास इसे हासिल करने के कई कारण होने वाले हैं।

और पढ़ें: मैदान पर फिर दिखेगा अख्तर बनाम सहवाग का मुकाबला, जल्द शुरू होगी लेजेंड लीग क्रिकेट

हाल ही में कप्तान विराट कोहली ने टी20 विश्वकप के बाद भारत के लिये इस प्रारूप की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है, जिसके चलते इस प्रारूप में उनका यह टूर्नामेंट पहला और आखिरी साबित होने वाला है। ऐसे में अपने टी20 की कप्तानी करियर को खिताबी जीत के साथ अलविदा कहना चाहेंगे। वहीं भारत ने साल 2013 के बाद कोई आईसीसी खिताब नहीं जीता है, विराट की कप्तानी में भारत 3 बार जीत के करीब तो पहुंचा है लेकिन जीत नहीं पाया है, ऐसे में विराट कोहली उस सूखे को भी मिटाना चाहेंगे।

और पढ़ें: 'परिस्थितियां तेजी से बदलने में माहिर हैं हार्दिक पांड्या', आशीष नेहरा को है फॉर्म में लॉटने का भरोसा

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले भारत खेलेगा 2 वार्म अप मैच

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले भारत खेलेगा 2 वार्म अप मैच

5 साल बाद आयोजित किये जा रहे इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम जीत के सबसे प्रबल दावेदारों में से एक मानी जा रही है, ऐसे में विराट सेना तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है। उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम में शामिल सभी खिलाड़ी विश्वकप से पहले यूएई में खेले जा रहे आईपीएल 2021 का हिस्सा बनेंगे जिससे उन्हें यहां की पिच और परिस्थितियों को समझ कर खेलने का काफी समय मिलेगा, लेकिन इसके बावजूद विराट सेना विश्वकप की तैयारियों में कोई चूक नहीं करना चाहती है।

यही कारण है कि भारतीय टीम 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले से पहले 2 अभ्यास मैच भी खेलती नजर आयेगी। भारतीय टीम विश्वकप शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ 2 अभ्यास मैच खेलकर अपने अभियान का आगाज करेगी।

जानें कब होंगे मैच, कहां देखें लाइव प्रसारण

जानें कब होंगे मैच, कहां देखें लाइव प्रसारण

बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार भारत और इंग्लैंड के बीच टूर्नामेंट का पहला वॉर्मअप मैच खेला जायेगा जिसका आयोजन 18 अक्टूबर को किया जायेगा जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा वॉर्मअप मैच 20 अक्टूबर को खेला जाना है।

इस मुद्दे पर बात करते हुए बीसीसीआई सूत्रों ने जानकारी देते हुए कहा,'विश्वकप से पहले भारतीय टीम इंग्लैंंड और ऑस्ट्रेलिया के साथ दो वार्म अप मैच खेलती नजर आयेगी जिसका प्रसारण स्टार स्पोर्टस पर किया जायेगा।'

खिताब का सूखा मिटाने उतरेगा भारत

खिताब का सूखा मिटाने उतरेगा भारत

गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 प्रारूप में खेले गये पहले विश्वकप में जीत हासिल की थी और 2007 के खिताबी चैम्पियन बने थे। धोनी की कप्तानी वाली इस टीम ने साउथ अफ्रीका में खेले गये इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था। इसके बाद भारत साल 2014 के टी20 विश्वकप में दोबारा खिताब जीतने के करीब आया था जहां पर उसका सामना फाइनल मैच में श्रीलंका से हुआ। हालांकि श्रीलंका ने 6 विकेट से जीत हासिल कर यह खिताब अपने नाम किया।

आपको बता दें कि साल 2016 में आखिरी बार खेले गये इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम को सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज की टीम ने 7 विकेट से हराकर बाहर कर दिया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट खोकर 192 रनों का स्कोर खड़ा किया था जिसके जवाब में वेस्टइंडीज के लिये लेंडल सिमंस ने (82*, 51 गेंद) मैच जिताऊ पारी खेली और 2 गेंद पहले 7 विकेट से मैच जीत लिया। वेस्टइंडीज इस टूर्नामेंट को भी जीती और इस बार डिफेंडिंग चैम्पियन के तौर पर खेलती नजर आयेगी।

Story first published: Saturday, September 18, 2021, 14:57 [IST]
Other articles published on Sep 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+