भारत में T20 World Cup 2021 की मेजबानी को लेकर 3 दिन में होगा फैसला, ICC की बैठक में होंगे यह मुद्दे
नई दिल्ली। भारत की मेजबानी में इस साल खेले जाने वाले टी20 विश्व कप पर फिलहाल खतरे की तलवार लटक रही है। भारत में जारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर के चलते टी20 विश्व कप की मेजबानी पर अभी फैसला लेना बाकी है। इसी को लेकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल बोर्ड गुरुवार को वर्चुअल मीटिंग होने वाली है, हालांकि इस मीटिंग में फैसले का टलना लगभग तय माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि बीसीसीआई ने हाल ही में साफ किया था कि वो आईसीसी से इस पर आखिरी फैसला लेने के लिये एक महीने का अतिरिक्त समय मांगेगा।
बीसीसीआई की ओर से आईसीसी की इस बैठक में पहले सौरव गांगुली शामिल होने वाले थे लेकिन ताजा रिपोर्ट के अनुसार सौरव गांगुली यूएई में बचे हुए आईपीएल को आयोजित कराने के लिये अमीरात क्रिकेट बोर्ड से मीटिंग करने के लिये बुधवार को जा रहे हैं। आईसीसी की ओर से होने वाली इस बैठक में कुछ भी बड़ा होने की उम्मीद नहीं है लेकिन बीसीसीआई एक जुलाई को दूसरी एसजीएम बैठक में यह फैसला लिया जायेगा।
और पढ़ें: कोहली ने चली थी शानदार चाल फिर भी नहीं फंसे काइल जैमिसन, टिम साउथी ने की जमकर तारीफ
वहीं आईसीसी 18 जुलाई को आयोजित की जाने वाली सालाना बैठक में टी20 विश्व कप को आयोजित करने पर आखिरी फैसला लेगा। गौरतलब है कि बीसीसीआई ने आईपीएल के बाकी बचे मैचों का आयोजन करने के लिये 15 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच का विंडो फाइनल किया है जिसमें लीग के बचे हुए 31 मैचों का आयोजन यूएई में किया जायेगा।
बीसीसीआई के एक आधिकारिक सूत्र ने इस पर बात करते हुए कहा,'भारत में कोरोना वायरस के मामलों में कमी आई है लेकिन अभी ऐसी स्थिति नहीं बनी है कि हम विश्व कप मेजबानी को लेकर अपनी प्रतिबद्धता का वादा कर सकें। हमारे अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह ने इस पर निर्णय लेने के लिये एक महीने का अतिरिक्त समय मांगा है। इस दौरान उन्हें सरकार की ओर से भी आयोजन को लेकर सलाह मिल जायेगी। अगर बीसीसीआई टी20 विश्व कप की मेजबानी करने का फैसला करता है तो हम इसे 9 के बजाय सिर्फ 3 स्थलों पर ही आयोजित करा सकते हैं।'
और पढ़ें: WTC फाइनल में किस टीम के पास होगा एडवांटेज, पूर्व भारतीय कप्तान ने किया खुलासा
गौरतलब है कि बीसीसीआई को इसके साथ ही दूसरी समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है जिसके तहत आईसीसी की ओर से आयोजित होने वाले टूर्नामेंटस में सरकार से मिलने वाली छूट को लेकर चर्चा जारी है जिसमें आईसीसी छूट की मांग कर रहा है जबकि सरकार की ओर से अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। आपको बता दें कि आईसीसी की ओर से होने वाली इस बैठक में 2023 से 2031 तक 8 सालों के लिए भविष्य के दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) पर भी चर्चा होगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
