For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

WTC फाइनल में किस टीम के पास होगा एडवांटेज, पूर्व भारतीय कप्तान ने किया खुलासा

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून को साउथैम्पटन के मैदान पर खेले जाने वाले पहले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल मैच से पहले खेल जगत में अटकलों और भविष्यवाणियों का दौर शुरू हो चुका है। खेल जगत के दिग्गज खिलाड़ी और क्रिकेट एक्सपर्टस दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 और इंग्लैंड की परिस्थितियों को देखते हुए अपनी-अपनी राय देते नजर आ रहे हैं। हालांकि कई खिलाड़ियों का मानना है कि विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में जब भारत और न्यूजीलैंड की टीम का आमना-सामना होगा तो कीवी टीम के पास थोड़ी बढ़त होगी।

उल्लेखनीय है कि न्यूजीलैंड की टीम को 2 जून से इंग्लैंड के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है जिसके बाद वह 18 जून को साउथैम्पटन में फाइनल खेलने उतरेगी। एक्सपर्टस का मानना है कि फाइनल मैच से पहले कीवी टीम के लिये 2 मैच खेलना उसकी ताकत और कमजोरी को आंकने का मौका देगी, साथ ही खिलाड़ी भी लय हासिल कर लेंगे जो कि बिना कोई मैच खेले मैदान पर उतरने वाली भारतीय टीम पर भारी पड़ेगा।

और पढ़ें: WTC फाइनल में भारत को खलेगी इस खिलाड़ी की कमी, पूर्व चयनकर्ता ने लिया नाम

अब इस चर्चा में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान दिलीप वेंगसरकर ने भी अपनी राय रखी है और बताया है कि विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में किस टीम के पास मैच से पहले बढ़त होगी। क्रिकेटनेक्सट के साथ बात करते हुए पूर्व कप्तान वेंगसरकर ने कहा कि भारतीय टीम को इंग्लिश परिस्थितियों में जल्दी घुलना-मिलना होगा वरना कीवी टीम इंग्लैंड सीरीज से मिली बढ़त का फायदा उठा फाइनल जीत जायेगी।

उन्होंने कहा,' बिल्कुल न्यूजीलैंड की टीम के पास बढ़त होगी क्योंकि वो विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच से पहले 2 टेस्ट मैच खेलकर आयेंगे। यह उनकी मदद करेगा, वहीं पर भारतीय टीम के लिये जल्दी से परिस्थितियों को समझना और उसमें घुलना मिलना बहुत जरूरी होगा। जहां विराट सेना इंग्लैंड दौरे पर अपना पहला टेस्ट मैच खेलेगी तो वहीं पर कीवी टीम अपना तीसरा टेस्ट मैच खेलेगी और उनके पास पहले 2 मैचों का अनुभव भी होगा।'

और पढ़ें: मुश्किल में पड़ी दिल्ली कैपिटल्स की जान, अय्यर या पंत जानें किसे बनायेगी IPL 2021 के बचे हुए सीजन का कप्तान

गौरतलब है कि न्यूजीलैंड की टीम को इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला मैच 2 जून को खेलना है जबकि दूसरा टेस्ट मैच 10 जून से खेला जायेगा और 14 जून को खत्म हो जायेगा। वहीं भारतीय टीम 2 जून को चार्टेड प्लेन से इंग्लैंड के लिये रवाना होगी और 3 जून को इंग्लैंड पहुंचेगी। जहां से उसे बस में साउथैम्पटन के होटल ले जाया जायेगा और कोविड टेस्ट में नेगेटिव आने के बाद 14 दिन तक क्वारंटीन रखा जायेगा। इस दौरान उसे पहले हफ्ते के बाद अभ्यास करने की छूट दी जायेगी। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के बाद भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलनी है।

Story first published: Monday, May 31, 2021, 16:10 [IST]
Other articles published on May 31, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+