For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोहली ने चली थी शानदार चाल फिर भी नहीं फंसे काइल जैमिसन, टिम साउथी ने की जमकर तारीफ

नई दिल्ली। जब भी कोई बड़ा फाइनल मैच नजदीक आने लगता है तो अक्सर देखा गया है कि दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर उतरने से पहले एक दूसरे के साथ मानसिक तौर पर खेलते हैं ताकि जब वो मैदान पर उतरें तो दूसरी टीम के खिलाफ मानसिक बढ़त हासिल हो सके। ऐसा पहले भी होता रहा है और आज के समय में भी मौजूद है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून को साउथैम्पटन के मैदान पर खेले जाने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल मैच से पहले भी ऐसा होते दिखना स्वाभाविक है। दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाले इस ऐतिहासिक फाइनल मैच में सिर्फ 18 दिन का समय बाकी रह गया है और खिलाड़ियों की ओर से कमेंटस और बयान आने लगे हैं।

द गार्डियन के साथ बात करते हुए कीवी टीम के तेज गेंदबाज टिम साउथी ने आईपीएल 2021 के दौरान अपने साथी खिलाड़ी काइल जैमिसन को विराट कोहली की चाल में न फंसने की तारीफ की है और कहा कि विराट ने काफी शानदार चाल चली थी। उल्लेखनीय है कि आईपीएल 2021 में काइल जैमिसन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से विराट कोहली की कप्तानी में खेले थे जहां पर काफी मजेदार घटना हुई जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

और पढ़ें: WTC फाइनल में किस टीम के पास होगा एडवांटेज, पूर्व भारतीय कप्तान ने किया खुलासा

आरसीबी में खेल रहे डैनियल क्रिश्चियन ने अपने यूट्यूब चैनल पर काइल जैमिसन के साथ इंटरव्यू का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह विराट कोहली की चाल के बारे में बता रहे हैं और कैसे जैमिसन उनके जाल से बच निकलते है।

उन्होंने कहा,' विराट कोहली काफी शातिर हैं, आईपीएल शुरू होने के पहले हफ्ते के अंदर ही हम तीनों एक साथ बैठे थे और वो दोनों टेस्ट क्रिकेट के बारे में बात कर रहे थे। इस दौरान विराट ने जैमिसन से पूछा कि क्या वो गेंदबाजी करने के लिये डयूक बॉल लाये हैं, जिसके जवाब में जैमी ने कहा हां, इंग्लैंड जाने से पहले मैं लय हासिल करना चाहता हूं इसलिये अपने साथ कुछ बॉल लाया हूं। इस पर कोहली ने कहा कि अगर वो चाहें तो वो उन्हें नेट्स पर गेंदबाजी कर सकते हैं और वो उन्हें काफी खुशी से खेलेंगे। जैमी ने उनकी तरफ हैरानी से देखते हुए कहा कि मैं आपको गेंदबाजी नहीं करूंगा, इसका कोई चांस ही नहीं है, मैं ड्यूक बॉल से क्या-क्या कर सकता हूं वो आपके लिये सरप्राइज ही रहने वाला है।'

वहीं दिग्गज गेंदबाज टिम साउथी ने इस घटना पर बात करते हुए कहा कि जाहिर तौर पर यह सच घटना है और जैमिसन का जवाब बिल्कुल वाजिब ह और इसमें कुछ भी दिमाग लगाने की जरबरत है।

और पढ़ें: WTC फाइनल में भारत को खलेगी इस खिलाड़ी की कमी, पूर्व चयनकर्ता ने लिया नाम

उन्होंने कहा,'मुझे पूरा यकीन है कि यह सच्ची घटना है। लेकिन यही जवाब ही बल्लेबाज को दिया जा सकता है। इसमें बहुत दिमाग लगाने वाली बात नहीं है कि फाइनल में जिस खिलाड़ी के सामने आपको जाल बिछाना है उसके खिलाफ अपनी गेंदबाजी की झलक पहले नहीं दिखानी है।'

आपको बता दें कि जैमिसन भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करते आये हैं जिसमें विराट कोहली का नाम भी शामिल है। काइल जैमिसन ने अब तक खेले 6 टेस्ट मैचों में 36 विकेट हासिल किये हैं तो वहीं आईपीएल के 7 मैचों में 9 विकेट चटकाये हैं।

Story first published: Monday, May 31, 2021, 16:43 [IST]
Other articles published on May 31, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+