For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T20 WC की सालगिरह पर फैन ने हरभजन पर लगाया धोनी को फोटो से क्रॉप करने का आरोप, मिला मुंहतोड़ जवाब

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में 24 सितंबर का दिन बेहद यादगार रहा है। आज ही के दिन भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2007 में खेले गये पहले टी20 प्रारूप के विश्वकप का फाइनल मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला था और जीत हासिल कर इस प्रारूप के पहले चैम्पियन बने थे। पहली बार इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनी भारतीय टीम के लिये यह जीत इस वजह से भी यादगार रही क्योंकि इस टीम में कई सारे युवा खिलाड़ी और कम अनुभव वाले क्रिकेटर्स शामिल थे। महेंद्र सिंह धोनी को भी कप्तानी में डेब्यू का मौका मिला था और सभी खिलाड़ियों के योगदान के चलते अपने पहले ही टूर्नामेंट को जीतकर इतिहास रच दिया और साउथ अफ्रीका में खेले गये इस विश्वकप में भारतीय टीम विश्वविजेता बनी।

आज भारतीय टीम की इस यादगार जीत की 14वीं सालगिरह है जिसको लेकर कई फैन्स और खिलाड़ियों ने अपनी पसंदीदा तस्वीरें और वीडियो शेयर कर इस दिन को याद किया है। इस टीम का हिस्सा रहे भारतीय टीम के सीनियर ऑफ स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने भी ट्विटर का सहारा लेकर एक तस्वीर शेयर की और इस यादगार दिन को याद किया।

हरभजन सिंह ने अपने इस पोस्ट के साथ लिखा जब आपका भरोसा आपके डर पर भारी पड़ जाता है तो आपके सपने हकीकत में बदल जाते हैं। #चैम्पियन्स #टी20विश्वकप2007 #टीमइंडिया

T20 World Cup
Photo Credit: Screenshot

और पढ़ें: RCB vs CSK: शारजाह में सैंडस्टोर्म के बाद पाड्डिकल के बल्ले से आया तूफान, विस्फोटक अंदाज में ठोंके 70 रन

हरभजन सिंह की इस पोस्ट पर जहां फैन्स की ओर से बधाइयों का तांता लगा तो वहीं कुछ ट्रोलर्स ने उनकी आलोचना करने का फैसला किया और इस तस्वीर में से भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को क्रॉप करने का आरोप लगाया। उल्लेखनीय है कि अपनी इस तस्वीर में हरभजन ट्रॉफी का एक इमोजी इस्तेमाल किया और फैन का मानना है कि हरभजन ने तस्वीर में वो ट्रॉफी जहां चिपकायी है उसके पीछे धोनी का चेहरा है और उन्होंने जानबूझकर यह किया है।

इस यूजर ने हरभजन की आलोचना करने के इरादे से कमेंट किया और लिखा कि शानदार भाई बेहद अच्छे तरीके से आपने धोनी को तस्वीर से बाहर किया। आईपीएल में केकेआर की ओर से खेल रहे इस स्पिनर को यूजर का यह कमेंट पसंद नहीं आया और उन्होंने उसे जवाब देने का फैसला किया। हरभजन सिंह ने बिना ट्रॉफी के असली तस्वीर को पोस्ट किया और मुंहतोड़ जवाब देते हुए लिखा कि अब आप उसे चाट सकते हैं जिसमें मैने क्रॉप किया था।

गौरतलब है कि हरभजन सिंह ने जहां पर ट्रॉफी के इमोटिकॉन का इस्तेमाल किया था वहां पर धोनी ने बल्कि एक फोटोग्रॉफर की तस्वीर नजर आ रही है और वो उसे ही हटाने की कोशिश कर रहे थे।

T20 World Cup
Photo Credit: Screenshot

और पढ़ें: AUS vs IND: आखिरी ओवर में भारतीय महिला टीम के साथ हुआ सुपरड्रामा, खराब अंपायरिंग से हारी मिताली सेना

आपको बता दें कि टी20 विश्वकप की इस ऐतिहासिक जीत में हरभजन सिंह ने बेहद अहम रोल निभाया था। हरभजन ने इस टूर्नामेंट में 7 मैच खेलकर 7 विकेट हासिल किये थे। फिलहाल दोनों खिलाड़ी आईपीएल का हिस्सा बने हुए हैं, जहां पर धोनी सीएसके की टीम की कमान संभाल रहे हैं, तो वहीं पर हरभजन सिंह कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेल रहे हैं।

Story first published: Friday, September 24, 2021, 22:15 [IST]
Other articles published on Sep 24, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+