U19 World Cup: क्या फाइनल मुकाबले में फिर दिखेगा एशिया कप का रोमांच, जब 5 रन से जीती भारतीय टीम
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका में जारी अंडर-19 विश्व कप का आखिरी मुकाबला रविवार को खेला जायेगा जिसके बाद निश्चित होगा कि इस खिताब की विजेता 4 बार पहले चैम्पियन बन चुकी भारतीय टीम होगी या फिर पहली बार फाइनल तक का सफर तय करने वाली बांग्लादेश। गुरुवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गये दूसरे सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश की अंडर-19 टीम में 6 विकेट से हरा दिया और पहली बार फाइनल मुकाबले में अपनी जगह बनाई।
और पढ़ें: INDvNZ: विराट सेना के लिये रेड अलर्ट, ऑकलैंड में डेब्यू करने वाला है कीवी टीम का सबसे लंबा खिलाड़ी
बांग्लादेश की ओर से महमदुल हसन जॉय ने शतक लगाया और कीवी टीम को 6 विकेट से हराया। अब विश्व कप के फाइनल मुकाबले में उसका सामना 4 बार की चैम्पियन टीम भारत से होगा। भारत ने अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 10 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। इन टीमों के फाइनल में पहुंचने के साथ ही अंडर-19 एशिया कप के खिताबी मुकाबले की आखिरी जंग याद आ गई।
और पढ़ें: केएल राहुल की धांसू फॉर्म इन भारतीय खिलाड़ियों के लिये बनी सिरदर्द, टीम में वापसी हुई मुश्किल

अंडर-19 एशिया कप में भी हुई थी खिताबी जंग
भारत ने इस मुकाबले में बेहद रोमांचक तरीके से जीत हासिल की और करीबी मुकाबले में बांग्लादेश की अंडर-19 टीम को 5 रन से हराया था। साल 2019 में बांग्लादेश की मेजबानी में आयोजित हुए अंडर-19 एशिया कप में भारतीय टीम ने लो स्कोरिंग मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर ही खिताब जीता था।
एशिया कप में भारतीय टीम के लिये जीत के हीरो बने थे हरफनमौला खिलाड़ी अथर्व अंकोलेकर, जिन्होंने फाइनल मुकाबले में 8 ओवर गेंदबाजी की और 28 रन देकर 5 विकेट हासिल किये थे। जबकि उनके साथी आकाश सिंह को 3 विकेट मिले थे।

भारत ने किया था 106 रनों का बचाव
साल 2019 में खेले गये इस फाइनल मुकाबले में भारत की अंडर-19 टीम ने ध्रुव जुरैल की कप्तानी में खिताब जीता। हालांकि पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं किया और सिर्फ 32.4 ओवर में 106 रन के स्कोर पर सिमट गई। बेहद आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम इस करीबी मुकाबले में अथर्व अंकोलेकर और आकाश सिंह की गेंदबाजी के दम पर भारत ने बांग्लादेश को 33 ओवर में 101 रन पर समेट दिया।

भारत तीसरी बार, बांग्लादेश पहली बार
एशिया कप के रोमांचक मुकाबले को देखकर अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में भी एक बार फिर ऐसा है रोमांच देखने को मिल सकता है। जहां भारत की तरफ से अंडर-19 टीम लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुंची है वहीं बांग्लादेश की टीम पहली बार किसी वैश्विक टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में पहुंची है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
