युवराज सिंह पर भड़का पूर्व सलामी बल्लेबाज, कहा- आतंक के साये में भारत-पाकिस्तान में क्रिकेट नहीं
नई दिल्ली। विश्व कबड्डी चैम्पियनशिप में भारत की ओर से अनाधिकारिक टीम के पाकिस्तान पहुंचने के बाद से पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने दोनों देशों के बीच एक बार से क्रिकेट के रिश्ते बहाल करने की गुहार लगाई। शाहिद अफरीदी की इस मांग को भारतीय टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने समर्थन देते हुए भारत-पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज की वकालत की जिस पर भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी चेतन चौहान ने अपनी नाराजगी जताई है।
और पढ़ें: शाहिद अफरीदी को मिला युवराज सिंह का साथ, कर रहे भारत-पाकिस्तान सीरीज की वकालत
जहां युवराज सिंह का मानना है कि भारत-पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज कराने से क्रिकेट का भला होगा वहीं इसके उलट राय रखते हुए चेतन चौहान ने कहा कि आतंक के साये में क्रिकेट खेलने से किसी का भला नहीं होगा, इसलिये भारत-पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं होनी चाहिये।
और पढ़ें: सुपरओवर की जगह ICC ने टाईब्रेकर से निपटने का दिया नया सुझाव, कहा- ऐसे निकालें रिजल्ट

युवराज सिंह के बयान पर चेतन चौहान का पलटवार
चेतन चौहान ने युवराज सिंह के उस बयान पर पलटवार किया जिसमें वह भारत-पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज के जरिये मैदान पर दर्शकों को जुटाने की बात कर रहे थे। चौहान ने कहा कि जब तक दोनों देशों के बीच तनातनी वाले हालत हैं द्विपक्षीय सीरीज नहीं कराई जा सकती।
चौहान ने कहा, 'फिलहाल, भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं होनी चाहिए क्योंकि दोनों देशों के बीच हालात ठीक नहीं हैं। पाकिस्तान में खेलना सुरक्षित नहीं है। आतंकवादियों को क्रिकेट से कोई लेना-देना नहीं। जब तक पाकिस्तान में आतंकवादी मौजूद हैं भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले नहीं हो सकते।'

वनडे में भारत के क्लीन स्वीप पर जानें क्या बोले
भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज चेतन चौहान ने वनडे सीरीज में कीवी टीम के हाथों मिली शर्मनाक हार पर अपनी राय रखते हुए कहा कि रोहित शर्मा-शिखर धवन के चोटिल होने की स्थिति में अंजिक्य रहाणे को प्लेइंग इलेवन में खिलाना चाहिये था। इससे टीम में अनुभव का बैलेंस बना रहता है।
चौहान ने कहा, 'मैं चाहता था कि जब शिखर धवन और रोहित शर्मा चोटिल थे तो रहाणे को वनडे सेट-अप का हिस्सा बनाना चाहिए था। ऐसा खिलाड़ी जो टीम में स्थिरता लेकर आता।'

थके हुए हैं बुमराह, टेस्ट सीरीज में करेंगे वापसी
चेतन चौहान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी 2 मैचों की टेस्ट सीरीज को लेकर विश्वास जताया कि भारतीय टीम को इसमें जरूर जीत हासिल होगी।
उन्होंने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन कर जीत हासिल करेगी। जसप्रीत बुमराह थोड़े थके हुए लग रहे हैं। अंजिक्य रहाणे जैसा अनुभवी खिलाड़ी टेस्ट टीम में आएगा लेकिन रोहित और धवन की कमी खलेगी।'

ऋषभ पंत को वापसी के लिये करना होगा यह काम
इसके साथ ही चौहान ने भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर भी सलाह दी और कहा कि मौंकों का फायदा उठाना सीखें।
उन्होंने कहा, 'ऋषभ पंत को काफी मौके दिए जा चुके हैं। उन्हें निरंतर अच्छा प्रदर्शन करना होगा। उन्हें मौके मिल रहे हैं और उन्हें इसका फायदा उठाना चाहिए।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
