SAvENG: इंग्लैंड के 142 साल के इतिहास में पहली बार हुआ, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने बेन स्टोक्स
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने पहुंची इंग्लैंड की टीम के लिये विश्व कप जिताने वाले हीरो और हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो कि इंग्लैंड के लिये क्रिकेट इतिहास के 142 साल में पहली बार हुआ है। वह इंग्लैंड के लिये इस खास उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गये हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच के तीसरे दिन जब जेम्स एंडरसन की गेंद पर स्लिप में खड़े बेन स्टोक्स ने एनरिक नॉर्त्जे का कैच पकड़ा तो वह इंग्लैंड के लिये टेस्ट क्रिकेट में नया इतिहास रचने वाले खिलाड़ी बन गये।
इस मैच के दौरान बेन स्टोक्स का यह पांचवा कैच था जो कि उन्होंने स्लिप में खड़े रहने के दौरान पकड़ा था। इसके साथी ही इंग्लैंड के इतिहास में बेन स्टोक्स पहले ऐसे खिलाड़ी बन गये जिन्होंने मैच के दौरान फील्डिंग करते हुए एक ही पारी में 5 कैच पकड़े हों।
और पढ़ें: 2nd Test, SA vs NZ: जेम्स एंडरसन ने तोड़ा 33 साल पुराना रिकॉर्ड, अश्विन को पीछे छोड़ निकल गये आगे
इंग्लैंड के इतिहास में खेल गये 1019 टेस्ट मैचों में 23 बार इंग्लिश खिलाड़ियों ने एक पारी में 4 कैच पकड़ने का कारनामा किया है लेकिन कोई भी खिलाड़ी 142 साल में आज तक 5 कैच नहीं पकड़ सका था। इंग्लैंड के लिये आखिरी बार कप्तान जो रूट ने साल 2018 में आयरलैंड के खिलाफ एक पारी में 4 विकेट हासिल करने का कारनामा किया था।
उल्लेखनीय है कि एक पारी में सबसे ज्यादा कैच लेने का विश्व रिकॉर्ड भी 5 कैच ही है। जो कि भारत के अजिंक्य रहाणे समेत 11 खिलाड़ियों के नाम है। बेन स्टोक्स ने विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की है। उनसे पहले टेस्ट मैचों में 11 बार खिलाड़ियों ने यह कारनामा किया है।
और पढ़ें: Watch: जब जिम में बॉक्सिंग ट्रेनर को ही ऋषभ पंत ने पीट दिया, चहल ने भी किया हाथ साफ, देखें वीडियो
आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ ने 2017-18 में न्यूलैंड्स में ही यह कमाल किया था। सेंचुरियन में खेले जा रहे इस टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए 269 रन बनाये थे जिसका पीछा करने उतरी अफ्रीकी टीम 223 रनों पर ऑल आउट हो गई। फिलहाल इंग्लैंड की टीम ने दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 182 रन बना लिये हैं और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 229 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
