नेहरा ने बताया अॉस्ट्रेलिया में कौन सा भारतीय तेज गेंदबाज पास होगा और कौन सा फेल
नई दिल्ली। भारतीय टीम के बारे में अगर पिछले कुछ समय में सबसे सकारात्मक बात निकलकर सामने आई है तो वह भारतीय तेज गेंदबाजी है। तेज गेंदबाजी कभी भी भारतीय टीम की ताकत नहीं रही है। लेकिन, हाल के विदेशी दौरों में टीम के तेज गेंदबाज सबसे बड़ा प्लस प्वाइंट बनकर उभरे हैं।
भारत का बड़ा दौरा अब अॉस्ट्रेलिया का है जो की 21 नवंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज के साथ शुरू हो जाएगा। उसके बाद भारत को चार टेस्ट मैच और तीन वनडे भी खेलने है। अॉस्ट्रेलिया की पिचें समय के साथ कुछ धीमी जरूर हुई हैं पर इसके बावजूद भी वहां तेज गेंदबाजी ही टीम के हारजीत के कारणों में अहम भूमिका निभाएगी। बेशक इसके लिए बल्लेबाजों को भी उनका साथ देना होगा।

अॉस्ट्रेलिया के हालात अलग
वैसे तो भारत के इंग्लैंड दौरे पर तेज गेंदबाजी बेहतर रही थी लेकिन इस बार टीम के पेसरों के लिए अॉस्ट्रेलिया का दौरा चुनौतीपूर्ण होने जा रहा है। यह कहना किसी और का नहीं बल्कि खुद पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा का है।
इस बारे में बात करते हुए नेहरा ने कहा, "भारतीय तेज गेंदबाजों को वहां चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां मिलेगी क्योंकि अॉस्ट्रेलिया में गेंद इंग्लैंड की तरह से पूरा दिन मूव नहीं करेगी। केवल कूकाबूरा गेंद की सीम अच्छी होने तक ही आपको मुवमेंट मिलेगी। वहां एक बार बल्लेबाज पिच के उछाल के साथ तालमेल बैठा लेता है तो फिर वह पूरे दिन आराम से रन बनाता है।"
इस बार अॉस्ट्रेलिया फतह करने का रास्ता न्यूजीलैंड से होकर गुजरेगा, जानिए कैसे

भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव
नेहरा के मुताबिक, "ऐसे में भुवनेश्वर को वहां दिक्कतें आ सकती है क्योंकि पूरानी गेंद होने पर उनको मूवमेंट नहीं मिलने वाली है।"
अॉस्ट्रेलिया में नैसर्गिक तेज गेंदबाजी अमूमन सफल रहती है। गति की बात की जाए तो उमेश यादव का नाम आता है। उनके बारे में बात करते हुए नेहरा ने कहा, "उमेश भारत के फिट गेंदबाज हैं और वे पुरानी गेंद से रिवर्स स्विंग भी करा सकते हैं। उनके पास गति भी अच्छी है। उनके पास स्किल और ताकत दोनों है। उनको मौका मिलते रहना चाहिए।"
Video: सुरेश रैना ने किया ऐसा जबरदस्त कारनामा कि देखने वाले रह गए दंग

जसप्रीत बुमराह
युवा भारतीय तेज गेंदबाजी सनसनी जसप्रीत बुमराह पर बात करते हुए नेहरा बोले कि यह युवा गेंदबाज आज की तारीख में कहीं ज्यादा चतुर गेंदबाज साबित हुआ है। पूरानी कूकाबूरा गेंद से उनकी योर्कर मारक साबित हो सकती है। जिस भी बल्लेबाज ने बुमराह को नहीं खेला है, उसको इस गेंदबाज को खेलने में दिक्कतें आएंगी ही। इसके अलावा यह भी देखा गया है कि इंग्लैंड में बुमराह अपनी गेंदों को पिच कराने के बाद लगातार सीधी रखने में कामयाब रहे थे। वे एक ही तरह से गेंद करने वाले गेंदबाज नही हैं।"

इशांत शर्मा
इशांत शर्मा वर्तमान भारतीय टीम में ना केवल सबसे ज्यादा विकेट लेने गेंदबाज हैं बल्कि पूरी टीम में सबसे अनुभवी खिलाड़ी भी हैं। नेहरा ने कहा, "इशांत ने अब तक 87 टेस्ट मैच खेल लिए हैं। यह साबित करता है कि उनकी फिटनेस कितनी अच्छी रही है। वे भले ही भारत के सबसे ज्यादा कौशल वाले गेंदबाज ना हो, लेकिन उन्होंने जिस तरह से अपनी फिटनेस पर काम किया है उसको नकारा नहीं जा सकता।"
यानी एक तरह से नेहरा ने इशांत को भी हरी झंडी दे दी है। वैसे इशांत भारतीय टीम में युवा और अनुभव का संतुलन कायम करते हैं। उनको अॉस्ट्रेलिया में खेलने का भी अच्छा अनुभव है। वे भारतीय टीम के लिए एक अहम गेंदबाज साबित होंगे।
वीवीएस लक्ष्मण से मिली रोहित शर्मा को जमकर तारीफ और पंत को इस कारण चेतावनी

मोहम्मद शमी
शमी के बारे में बात करते हुए नेहरा ने कहा, "जिस तरह से उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवे ओवल टेस्ट में गेंदबाजी की थी, उससे मैं उनका मुरीद हो गया। उम्मीद करते हैं कि वे ऐसा ही प्रदर्शन अॉस्ट्रेलिया में भी दोहरा पाएंगे।"
वैसे आपको बता दें कि परंपरागत तौर पर अॉस्ट्रेलिया का दौरा मध्यम गति के स्विंग गेंदबाजों के लिए इतना कामयाब नहीं रहता है। वहां की पिचे सख्त हैं और तेज गति से बढ़िया बाउंसर फेंकने वाले गेंदबाजों के सफल रहने की संभावनाएं ज्यादा रहती हैं। पिछली एशेज में इंग्लैंड के बड़े स्विंग गेंदबाज जेम्स एंडरसन भी अॉस्ट्रेलिया में आंशिक सफल ही रहे थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
