For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

तीसरे वनडे से पहले धोनी के गढ़ में क्रिकेट प्रेमियों पर बरसीं लाठियां, मां-बेटी पहुंची थाने में

नई दिल्ली। देश में क्रिकेट के प्रति लोगों की दिवानगी सिर चढ़कर बोलती है। इसका एक उदाहरण विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के गढ़ रांची में देखने को मिला जहां कुछ क्रिकेट प्रेमियों पर पुलिस ने लाठियां बरसाईं। आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा वनडे रांची के जेएससीए में होना है जिसकी टिकट लेने के लिए सोमवार को काफी भीड़ देखने को मिली। इस दाैरान एक महिला बिना लाइन में लगे टिकट लेने के लिए आगे बढीं। तभी वहां तैनात महिला पुलिसकर्मी ने उन्हें वहां से हटने को कहा लेकिन वह उससे लड़ने लग गई। इसके बाद पुलिस ने उस महिला को और उसकी बेटी को पीटकर थाने पहुंचाया।

यह भी पढ़ें- INDVSAUS : विराट कोहली ने 40वें शतक से तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड

दरअसस, मामला यूं बड़ा कि जब बेटी ने मां को महिला पुलिसकर्मी से भिड़ते देखा तो वो भी बीच में आकर बहस करने लगी। तभी वहां ड्यूटी पर तैनात एएसआइ ललन प्रसाद सिंह ने उस लड़की को पकड़ लिया और उसे एक ओर धक्का दे दिया। इसके बाद मां-बेटी दोनों एएसआइ से उलझ गईं और कानून को अपने हाथ में लेने लगीं। गुस्साए एएसआइ ने भी सारी हदें पार करते हुए मां-बेटी की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान महिला के कपड़े भी फट गए। बाद में पुलिस ने जैसे-तैसे महिला को पुलिस की जीप में बैठाया और थाना ले गई।

टिकट को लेकर हो रही है धोखाधड़ी
वहीं मैच की टिकटों को लेकर धोखाधड़ी का मामला भी सामने आया है। हिनू निवासी विशाल ने बताया कि उसके साथ टिकट के मूल्य को लेकर गड़बड़ी की गई है। विशाल ने 1100 की कीमत के तीन टिकट लिए जिसके लिए उसने काउंटर पर 3300 रूपए भी दिए। लेकिन जब विशाल लाइन से बाहर निकला और टिकट देखा तो उसके होश उड़ गए। विशाल को टिकट काउंटर से 900 रूपए वाले तीन टिकट थमा दिए। जब उन्होंने इसकी शिकायत की तो झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने मामले की जांच करते हुए काउंटर से पूछताछ की। जेएससीए के पदाधिकारियों ने बताया कि जब पैसे की गिनती की जाएगी और पैसा अधिक निकलेगा तो विशाल से ली गई अधिक राशि वापस कर दी जाएगी। पदाधिकारियों ने कहा यह गलती से हो गया है क्योंकि इस तरह का अन्य कोई शिकायत हमारे पास नहीं आया है।

8 मार्च को होना है मैच
बता दें कि आट्रेलिया के खिलाफ अब भारत का तीसरा मुकाबला 5 मार्च को होना है। यहां दर्शकों की भीड़ ज्यादा देखने को मिलेगी, इसका अंदाजा टिकट के लिए फैंस की उमड़ी भीड़ से लगाया जा सकता है। भारत पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना चुका है। अब भारत चाहेगा कि मैच जीतकर सीरीज पर अजय बढ़त बनाई जाए। नागपुर में हुए दूसरे मुकाबले में भारत ने 8 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की थी। अब तक दो दिनों में इस मैच के 23,837 टिकट बिक चुके थे।

यह भी पढ़ें- INDvsAUS: धोनी ने फैन के साथ खेला 'लुकाछुपी' का खेल फिर लगाया गले, VIDEO

Story first published: Wednesday, March 6, 2019, 13:20 [IST]
Other articles published on Mar 6, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+