For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

करियर में दूसरी बार टिम साउथी ने हासिल किया यह मुकाम, मिला 'द प्लेयर्स कैप' का सम्मान

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच हाल ही में समाप्त हुए द्विपक्षीय श्रृंखला में कीवी टीम की गेंदबाजी की कमान संभालने वाले टिम साउथी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिये न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने साल के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित किया। न्यूजीलैंड प्लेयर्स एसोसिएशन (एनजेडपीए) ने टिम साउथी को भारत के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज में शानदार गेंदबाजी करने के लिये साल के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित करते हुए द प्लेयर्स कैप सौंपी जबकि महिलाओं में यह पुरस्कार कीवी टीम की सोफी डिवाइन को दिया गया।

और पढ़ें: माइकल क्लॉर्क ने चुने क्रिकेट इतिहास के 7 महानतम बल्लेबाज, 2 भारतीय शामिल

टिम साउथी को सम्मानित करने के साथ ही एनजेडपीए ने बयान जारी कर कहा, 'टिम साउदी ने करीबी मुकाबले में कई खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा और भारत के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में अपने शानदार प्रदर्शन के लिये अपने करियर में दूसरी बार 'द प्लेयर्स कैप' हासिल की।'

इस मौके पर न्यूजीलैंड टीम के पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी ने टिम साउथी को कैप देकर सम्मानित किया। टिम साउथी को सम्मानित करने के बाद विटोरी ने कहा,'टिम के लिये यह यादगार वर्ष रहा और वह इस पुरस्कार के वास्तविक हकदार थे।'

और पढ़ें: विराट कोहली को पछाड़ बेन स्टोक्स ने खत्म किया 3 सालों का सफर, ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बनें

गौरतलब है कि टिम साउदी ने इस साल भारत के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों में हिस्सा लिया और 14 विकेट अपने नाम किये। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में चोटिल होने की वजह से उन्हें वापस स्वदेश लौटना पड़ा था। इसके साथ ही टिम साउथी इस पुरस्कार को दो या इससे अधिक बार हासिल करने वाले खिलाड़ियों में केन विलियमसन और रोस टेलर की सूची में शामिल हो गये हैं।

और पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया में भारत की ऐतिहासिक जीत पर वकार यूनिस के बिगड़े बोल, भड़क सकते हैं भारतीय फैन्स

कोरोना वायरस महामारी के चलते न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने यह पुरस्कार भी आनलाइन ही देने का फैसला किया। आपको बता दें कि मौजूदा समय में कोविड-19 महामारी के कारण सभी प्रतियोगिताएं और कार्यक्रम रद्द या स्थगित कर दिये गये हैं। महिला वर्ग में डिवाइन ने लगातार तीसरी बार पुरस्कार हासिल किया है। उनके अलावा केवल विलियमसन ही लगातार तीन वर्ष (2015 से 2017) प्लेयर्स अवार्ड हासिल कर पाये हैं।

Story first published: Thursday, April 9, 2020, 15:20 [IST]
Other articles published on Apr 9, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+