Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs SA: सावधान विराट कोहली, भारतीय टीम को डराते हैं चिन्नास्वामी के यह आंकड़े

नई दिल्ली। भारत दौरे पर आई दक्षिण अफ्रीका की टीम को मोहाली में धूल चटाने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम रविवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर होने वाले तीसरे और आखिरी टी-20 मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। हालांकि इस मैदान पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के मैदान पर भारतीय टीम का अभी तक का रिकार्ड 50-50 का रहा है। भारतीय टीम ने इस मैदान पर अब तक कुल 4 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें से उसे 2 में जीत और 2 में हार मिली है। आज के मैच निर्णय यह साफ कर देगा कि यह मैदान भारत के लिए भाग्यशाली साबित होगा या फिर उसकी मजबूती की कड़ी परीक्षा इस मैदान पर होती रहेगा।

भारत ने इस मैदान पर पहली बार 25 दिसंबर, 2012 को पाकिस्तान के खिलाफ इस मैदान पर पहला टी20 मैच खेला था और उसे इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद भारतीय टीम दोबारा इस मैदान पर 2016 के टी20 विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ उतरी थी जहां उसे बेहद रोमांचक मुकाबले में 1 रन से जीत मिली थी। इस मैच में लगभग हार चुकी भारत की टीम ने बांग्लादेश के जबड़े से जीत छीनी थी।

और पढ़ें: INDvsSA: विराट कोहली के ये आंकड़े देखकर ही टूट जाएगा विरोधी टीम का मनोबल

इसके बाद भारतीय टीम ने एक फरवरी, 2017 को इंग्लैंड के खिलाफ खेला जहां पहली बार उसने आसानी से जीत दर्ज की और इंग्लैंड की टीम को 75 रनों से हराया।

इस मैदान पर भारत ने आखिरी मैच इसी साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था जिसमें उसे कंगारुओं के हाथों 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया की जीत का रिकॉर्ड शत प्रतिशत रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने यहां कुल दो मैच खेलें हैं और दोनों में उसे जीत मिली है। टीम ने 21 मार्च, 2016 को बांग्लादेश को तीन विकेट से और 27 फरवरी, 2019 को भारत को सात विकेट से हराया था।

ऑस्ट्रेलिया, भारत और पाकिस्तान के अलावा वेस्टइंडीज की टीम भी यहां एक मैच खेली है, जिसमें उसने 20 मार्च, 2016 को श्रीलंका को 7 विकेट से शिकस्त दी थी।

और पढ़ें: INDvSA, 3rd T-20: क्या बारिश फिर डालेगी मैच में बाधा, जानिए क्या कहता है मौसम

धर्मशाला में पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ जाने के बाद भारत ने मोहाली में शानदार प्रदर्शन किया और दूसरे मैच में 7 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बना ली। इस मैच में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका को हराकर वेस्टइंडीज की ही तरह क्लीन स्वीप का क्रम जारी रखना चाहेगी।

Story first published: Sunday, September 22, 2019, 16:58 [IST]
Other articles published on Sep 22, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+