For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Tokyo 2020: मीराबाई चानू की जीत पर अभिनव बिंद्रा ने दिया बड़ा बयान, कहा- कई पीढ़ियों को मिलेगी प्रेरणा

Tokyo olympics
Photo Credit: PTI
Tokyo 2020: Mirabai Chanu exclusive press conference from olympic village | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारत के लिये ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले अभिनव बिंद्रा ने शनिवार को टोक्यो ओलंपिक में भारतीय टीम के लिये पहला पदक जीतने वाली वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को वेटलिफ्टिंग में 21 साल का सूखा खत्म करने के लिये बधाई दी है। अभिनव बिंद्रा ने मीराबाई चानू के पदक जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि आपका यह पदक कई पीढ़ियों तक आने वाली युवा खिलाड़ियों के लिये प्रेरणा बनने वाला है। ओलंपिक के इतिहास में पहली बार खेलों के पहले दिन कोई पदक जीतने वाली खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड मीराबाई चानू के नाम हो गया है जिन्होंने वेटलिफ्टिंग के 49 वर्ग किग्रा कैटेगरी में 202 किग्रा वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीता।

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पदक तालिका का खाता खोलने वाली मीराबाई चानू को सारे देश से बधाइयां मिल रही हैं और इसी फेहरिस्त में बिंद्रा भी शामिल हुए। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा,'भारत के लिये ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने पर आपको ढेर सारी बधाइयां। आपका टोक्यो ओलंपिक में किया गया प्रदर्शन भारतीय एथलीट की ओर से किया गया अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन है और यह आने वाली कई पीढ़ियों के लिये प्रेरणा का का स्त्रोत बनेगा।'

और पढ़ें: Tokyo 2020: टिन-टिन के साथ मैच में नेशनल कोच से भिड़ी मनिका बत्रा, कहा- यह आदमी नहीं चाहिये

उन्होंने आगे लिखा,'पिछली एक सदी में हमारे देश ने कई बार इन खेलों में भाग लिया लेकिन सिर्फ कुछ खास लोग ही पोडियम तक पहुंच पाने में सफल हो सके हैं। यह कई सालों की मेहनत का नतीजा है और कड़ी मेहनत और सिर्फ एक ही सोच के प्रति दृढ़ होकर काम करने का नतीजा है। इस सफलता को हासिल करने के लिये आपने सफर में जितनी भी कड़ी मेहनत और त्याग किया है वह आने वाले समय में मील का पत्थर बनने वाले हैं।'

गौरतलब है कि चानू ने ओलंपिक की वेटलिफ्टिंग के फाइनल मैच के पहले चांस में 87 किग्रा का वजन उठाया और दूसरे मौके में 115 किग्रा का वजन उठाकर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया। हालांकि तीसरे मौके में मीराबाई चानू 89 किग्रा वजन उठाने में नाकाम रही जिसके चलते उनका कुल वजन सिर्फ 202 किग्रा ही रहा। वहीं पर चीम की झीहुई हू ने 210 किग्रा वजन उठाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया और गोल्ड मेडल जीता। इंडोनेशिया की विंडी कांटिका ऐश ने 194 किग्रा का वजन उठाकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

और पढ़ें: Tokyo 2020: नौकायान के सेमीफाइनल में जगह बनाने मे नाकाम रही भारतीय टीम, 5वें पायदान पर किया खत्म

इस सिल्वर पदक के साथ मीराबाई चानू ओलंपिके खेलों के वेटलिफ्टिंग में भारत के लिये पदक जीतने वाली दूसरी महिला बन गई हैं। भारत के लिये कर्णम मल्लेश्वरी ने 69 किग्रा वर्ग कैटेगरी में पहला पदक जीता था और साल 2000 के ओलंपिक खेलों में पहला पदक हासिल किया।

Story first published: Sunday, July 25, 2021, 0:49 [IST]
Other articles published on Jul 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+