Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Tokyo Olympics 2020: आसान नहीं होगी भारतीय हॉकी टीम की राह, पूल में होगी यह मुश्किल चुनौती

नई दिल्ली। अगले साल टोक्यो में होने वाले ओलिम्पिक खेलों के लिये भारत की पुरुष और महिला हॉकी टीमों के ग्रुप की घोषणा कर दी गई है। जापान की राजधानी में होने वाले इन खेलों के लिये भारत की दोनों टीमों को पूल-ए मे शामिल किया गया है। पूल ए सबसे खतरनाक पूल में से एक है क्योंकि इसमें भारत के साथ मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना और दुनिया की नंबर एक टीम ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। इस पूल में स्पेन, न्यू जीलैंड और जापान की टीम भी शामिल हैं।

वहीं भारत की महिला टीम के साथ मौजूदा चैंपियन ग्रेट ब्रिटेन और दुनिया की नंबर एक टीम नीदरलैंड्स को रखा गया है, इतना ही नहीं इस पूल में जर्मनी, आयरलैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीमें भी शामिल हैं।

अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।

और पढ़ें: 2nd Test, IND vs BAN: सचिन-गांगुली को पीछे छोड़ विराट-रहाणे की जोड़ी बनी नंबर 1, बनाया यह रिकॉर्ड

एफआईएच ने अपने बयान में कहा, 'पूल का निर्धारण करने के लिए वही प्रक्रिया अपनाई गई है जो रियो ओलंपिक-2016 में अपनाई गई थी। टॉप-16 रैंक की सभी टीमों को जगह दी गई हैं, इसलिए फैंस टोक्यो में अगले साल कड़े मुकाबले देख सकते हैं।'

गौरतलब है कि भारतीय महिला हॉकी टीम जो कि रैंकिंग में नौंवे नंबर पर काबिज है ने हाल ही में ओलिम्पिक क्वॉलिफायर में अमेरिका को 6-5 के एग्रीगेट स्कोर से हराकर टोक्यो ओलंपिक-2020 के लिए क्वॉलीफाई किया था। जबकि दुनिया की पांचवें नंबर की भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रूस को 11-3 के एग्रीगेट स्कोर से हराकर ओलंपिक के लिए क्वॉलीफाई किया है।

और पढ़ें: 2nd Test, IND vs BAN: अजिंक्य रहाणे ने बताया पिंक बॉल से खेलने में आ रही परेशानी, जानें क्या

टोक्यो ओलंपिक-2020 में हॉकी के मुकाबले 25 जुलाई से 7 अगस्त तक ओआई हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे जबकि मैचों का समय बाद में घोषित किया जाएगा।

Story first published: Sunday, November 24, 2019, 11:08 [IST]
Other articles published on Nov 24, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+