For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

प्रिया मलिक को गोल्ड जीतने की बधाई देने में गलती कर बैठे ईशांत-विहारी, डिलिट करना पड़ा ट्वीट

नई दिल्ली। जापान की राजधानी टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक खेलों के 32वें संस्करण पर इस समय पूरे देश की नजर हैं, जिसमें शनिवार को मीराबाई चानू ने भारत के लिये पहला सिल्वर मेडल जीता है। भारतीय दल के खिलाड़ी ओलंपिक में देश के लिये पदक जीतने की कोशिश कर रहे हैं और हर रोज कई सारी प्रतिस्पर्धा खेली जा रही है। ओलंपिक में इतिहास रचने वाली मीराबाई चानू को देश के लिय पदक जीतने के बाद देश के हर कोने से बधाई संदेश और तारीफ मिली। इस बीच रविवार को हंगरी में खेले जा रहे विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में भारत की महिला पहलवान प्रिया मलिक ने भी गोल्ड मेडल जीतने का काम किया, हालांकि सोशल मीडिया पर कई लोग उनकी जीत को ओलंपिक का गोल्ड समझ कर बधाई देने लगे।

इस गलती का शिकार आम लोग ही नहीं भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज गेंदबाज इशांत शर्मा और हनुमा विहारी भी हो गये और जल्दबाजी में ट्वीट कर दिया और ओलंपिक में जीत के लिये बधाई दे डाली। दोनों खिलाड़ियों को जैसे ही अपनी गलती का अहसास हुआ उन्होंने अपना ट्वीट डिलिट कर दिया। दोनों खिलाड़ियों को लगा कि भारत को ओलंपिक में पहला गोल्ड मेडल मिल गया है।

और पढ़ें: IND vs SL: T20 डेब्यू में बिना खाता खोले लौटे पृथ्वी शॉ, रॉयल डक का शिकार हो बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

इशांत शर्मा ने अपने ट्वीट में लिखा था कि प्रिया मलिक के ओलंपिक में गोल्ड जीतने पर हार्दिक बधाई तो वहीं पर हनुमा विहारी ने लिखा था कि टोक्यो ओलंपिक्स में भारत के लिये पहला गोल्ड मेडेल, प्रिया मलिक को इसके लिये बधाई। आप पर पूरे देश को गर्व है। हालांकि कुछ देर बाद जैसे उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ उन्होंने ट्वीट डिलीट कर दिया।

गौरतलब है कि हनुमा विहारी और ईशांत शर्मा इस समय इंग्लैंड दौरे पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इशांत शर्मा विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में भारतीय टेस्ट टीम की प्लेइंग 11 का हिस्सा बने थे। हालांकि चोट लगने के चलते इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में उनका खेल पाना थोड़ा मुश्किल हो गया है। वहीं पर हनुमा विहारी को प्लेइंग 11 में मौका मिलना टीम कॉम्बिनेशन पर निर्भर करता है।

और पढ़ें: IPL 2021: BCCI ने जारी किया 14वें सीजन के बचे हुए मैचों का पूरा शेड्यूल, देखें कब और कहां होंगे मैच

आपको बता दें कि भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुबमन गिल, तेज गेंदबाज आवेश खान और वाशिंगटन सुंदर चोटिल होकर पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गये हैं, जिनके रिप्लेसमेंट के तौर पर बीसीसीआई ने सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव को भेजने का फैसला किया है।

Story first published: Sunday, July 25, 2021, 21:27 [IST]
Other articles published on Jul 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+