अनुष्का और आयशा के बीच अनबन के बाद शिखर को टीम इंडिया से आउट किए जाने पर सवाल
नई दिल्ली। टीम इंडिया एशिया कप में सातवीं बार धमाल मचाने के बाद अब वेस्टइंडीज के साथ पेटीएम सीरीज खेल रही है। हालांकि जब से वेस्टइंडीज के साथ सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा हुई है तब से भारतीय दिग्गज और खिलाड़ी कुछ सहज नहीं दिख रहे हैं। चयनकर्ताओं पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। टीम में एशिया कप के मैन ऑफ द सीरीज धवन और रोहित को लेकर भी दिग्गजों ने सवाल उठाए वहीं करुण नायर के सेलेक्शन न होने पर भी लगातार सवाल उठ रहे हैं। हालांकि अब इस कहानी का एक नया मोड़ भी सामने आया है, जो न सिर्फ हैरान करने वाला है बल्कि टीम की एकता और मजबूती को लेकर भी सवाल उठा रहा है। दरअसल दैनिक जागरण में छपी खबर की अगर मानें तो टीम में खिलाड़ियों का सेलेक्शन नहीं होने में विराट से ज्यादा हाथ उनकी पत्नी अनुष्का का है।
ये भी पढ़ें-INDvWI: डेब्यू में शॉ ने जड़ा धमाकेदार शतक, 'पृथ्वी' के इर्द-गिर्द घूमने लगे इतने रिकॉर्ड्स

तो क्या ये है धवन के बाहर होने की वजह?:
टीम इंडिया में इन दिनों सबकुछ ठीक नहीं है, कप्तान कोहली के कप्तानी के रवैये से या यूं कहें कि उनके व्यवहार से सभी खुश नहीं हैं। इसकी एक झलक इंग्लैंड दौरे पर दिखी थी जब रोहित शर्मा ने कोहली को ट्विटर और इंस्टाग्राम से अनफॉलो किया था। वहीं अब धवन के बाहर होने पर भी सवाल उठ रहे हैं। जागरण की खबर के मुताबिक विराट की पत्नी अनुष्का और धवन की पत्नी आयशा के बीच किसी बात को लेकर तल्ख बहस हुई थी। ऐसे में ये चर्चा भी तेज थी कि धवन अब टीम से बाहर होंगे और हुआ भी कुछ ऐसा। धवन ने भले ही एशिया कप में धमाल मचाया हो लेकिन उनकी धमाकेदार पारी के ऊपर आयशा-अनुष्का की बहस भारी पड़ गई।

टीम बैठक में भी हिस्सा लेती हैं अनुष्काः
वो कहते हैं न कि पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी को हमेशा अलग रखना चाहिए लेकिन विराट के लिए शायद ये मशविरा नागवार गुजरता है। खबरें यहां तक हैं कि अनुष्का बल्लेबाजों को लेकर होने वाली अहम बैठकों में भी शामिल होती हैं जो कुछ खिलाड़ियों को पसंद नहीं है, वहीं इंग्लैंड दौरे पर अनुष्का ने आयशा से उनके परिवार के बारे में कुछ कहा जिससे दोनों के बीच दूरियां पैदा हो गईं और इन दोनों की दूरियों ने धवन को टीम से दूर कर दिया।

इस घटना से अधिकारियों का इनकारः
जागरण की इस खबर में इस बात का भी जिक्र है कि उन्होंने इस बाबत जब विराट से जानकारी मांगी तो उन्होंने इस मैसेज का कई जवाब नहीं दिया वहीं टीम इंडिया के एक अधिकारी ने अनुष्का के टीम सेलेक्शन की बात और आयाशा के साथ तकरार की बात को सिरे से नकार दिया। गौरतलब हो कि धवन के लिए इंग्लैंड दौरा भले ही निराशाजनक रहा हो लेकिन उन्होंने एशिया कप में दो शतक के साथ 342 रन बनाए थे, और मैन ऑफ द सीरीज का खिताब भी जीता था। ऐसे में अब धवन का टीम से बाहर होना कई तरह के सवाल निश्चित रूप से उठाता है।
ये भी पढ़ें-INDvsWI: डेब्यू करने के साथ ही 1955 के बाद ऐसा करने वाले पहले ओपनर बनेंगे पृथ्वी शॉ
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
