For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T20: आयरलैंड के खिलाफ अमेरिकी टीम ने किया बड़ा उलटफेर, भारतीय मूल के प्लेयर्स ने पहली बार दिलाई ऐसी जीत

USA
Photo Credit:

नई दिल्ली। आयरलैंड की क्रिकेट टीम इस समय अमेरिका के दौरे पर 2 मैचों की टी20 और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने पहुंची है, जिसका पहला मैच फ्लोरिडा के मैदान पर खेला गया। अमेरिका की क्रिकेट टीम को अभी तक आईसीसी की ओर से पूर्ण सदस्य की मान्यता नहीं मिली है, हालांकि एसोसिएट नेशन के रूप में वह पिछले कुछ सालों मे तेजी से बढ़ा है। अमेरिकी क्रिकेट टीम के विकास का एक बड़ा कारण रहे हैं उसमें शामिल भारतीय मूल के खिलाड़ी, जिनके दम पर अमेरिकी क्रिकेट इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराये जा रहा है। गुरुवार को खेले गये मैच में भी ऐसा ही देखने को मिला जहां पर अमेरिका की टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए आयरलैंड की टीम को 26 रनों से हराया और अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में किसी टेस्ट प्लेइंग नेशन के खिलाफ अपनी पहली जीत हासिल की।

अमेरिका की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, हालांकि कप्तान मोनांक पटेल का यह फैसला टीम के लिये कुछ खास साबित नहीं हुआ और उसके टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने आयरिश गेंदबाजी के सामने घुटने टेक दिये। पावरप्ले के अंदर अमेरिका की टीम ने महज 16 रन के अंदर अपने 4 विकेट खो दिये थे, जिसके बाद ऐसा लग रहा था कि अमेरिकी टीम बहुत बुरी तरह हार का सामना करने वाली है।

और पढ़ें: U19 Asia Cup 2021: ओपनिंग मैच में भारत ने यूएई को चटाई धूल, हरनूर-यश के दम पर 154 रनों से रौंदा

हालांकि भारतीय मूल के सुशांत मोदानी (50) और गजानंद सिंह (65) ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे करते हुए पांचवे विकेट के लिये 120 रनों की साझेदारी कर डाली और टीम को मुश्किल से बाहर निकाल दिया। जहां पर सुशांत ने 39 गेंदों का सामना कर 3 चौके और एक छक्के की मदद से पचास रन पूरे किये तो वहीं पर गजानंद ने 42 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से 65 रनों की पारी खेल डाली। अमेरिकी टीम ने 16वें ओवर में गजानंद का विकेट खोया जिसके बाद बल्लेबाजी करने आये मार्टी केन ने भी विस्फोटक अंदाज में खेलना जारी रखा और 16 रन पर 4 विकेट खो चुकी टीम के स्कोर को 188 पर पहुंचा दिया।

मार्टी केन ने 15 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 39 रनों की पारी खेली। वहीं 189 रनों का पीछे करने उतरी आयरलैंड की टीम ने संभली हुई शुरुआत की लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट खोना जारी रहा। इतना ही नहीं वह अमेरिकी गेंदबाजों के सामने तेजी से रन बनाने में भी नाकाम रही और निर्धारित 20 ओवर्स में 6 विकेट खोकर 162 तक ही पहुंच सकी।

और पढ़ें: IND vs SA: राहुल द्रविड़ के चलते खत्म हो जायेगा कोहली के शतकों का सूखा, पूर्व चयनकर्ता ने बताया कैसे

आयरलैंड के लिये लॉरन टकर ने सबसे ज्यादा नाबाद 57 रनों की पारी खेली जबकि पॉल स्टर्लिंग ने भी 31 रनों का योगदान दिया। अमेरिका के लिये सौरभ नेत्रावलकर, अली खान और निसर्ग पटेल ने 2-2 विकेट अपने नाम किये और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अमेरिका की टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए 26 रनों की जीत दर्ज की और 2 मैचों की सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

Story first published: Thursday, December 23, 2021, 21:40 [IST]
Other articles published on Dec 23, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+