For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अब वेंकटेश प्रसाद बने इंदिरानगर का गुंडा, पाकिस्तानी पत्रकार को दिया मुंहतोड़ जवाब

नई दिल्ली। क्रिकेट की दुनिया के सबसे शांत खिलाड़ी और पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ को गुस्से वाला अवतार इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल राहुल द्रविड़ ने हाल ही में एक एड शूट किया है जिसमें वह अपने गुस्से वाले अवतार में नजर आ रहे हैं और ट्रैफिक में खुद को इंदिरानगर का गुंडा बताते नजर आ रहे हैं। राहुल द्रविड़ के इस एड को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और यूजर्स इस टैग के साथ कई तरह के मीम्स भी शेयर किये जा रहे हैं।

इस फेहरिस्त में भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद भी शामिल हो गये हैं जिन्होंने ट्विटर पर पाकिस्तान के खिलाफ 1996 विश्व कप के क्वार्टर फाइनल मैच की तस्वीर शेयर की जिसमें वो आमिर सोहेल का विकेट लेते नजर आ रहे हैं और खुद को इंदिरानगर का गुंडा बताया। इस मैच में आमिर सोहेल ने वेंकटेश प्रसाद की गेंद पर चौका मारने के बाद उन्हें उकसाने की कोशिश की थी जिसके बाद अगली ही गेंद पर प्रसाद ने उन्हें बोल्ड मारकर पवेलियन की ओर रास्ता दिखाने का इशारा किया था।

और पढ़ें: DC vs CSK: वानखेड़े के मैदान पर धवन ने रचा इतिहास, नाम किया आईपीएल का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

हालांकि पाकिस्तानी पत्रकार नजीब उल हसन को वेंकटेश प्रसाद का यह ट्वीट पसंद नहीं आया और उसके जवाब में लिखते हुए ट्वीट किया और लिखा कि यह प्रसाद के पूरे करियर में प्राप्त की गई इकलौती उपलब्धि है। अपने इस कमेंट के साथ पाकिस्तानी पत्रकार ने इस दिग्गज गेंदबाज को ट्रोल करने की कोशिश की।

लेकिन वेंकटेश प्रसाद ने उनके इस कमेंट को लेकर करारा जवाब दिया जिसके बाद पाकिस्तानी पत्रकार ट्रोल हो गया है। वेंकटेश प्रसाद ने इसके जवाब में लिखा,' नहीं नजीब भाई, मैंने कुछ उपलब्धियां आने वाले समय के लिये भी बचा रखी थी। इंग्लैंड में हुए 1999 विश्व कप में जब पाकिस्तान की टीम के खिलाफ मैनचेस्टर में मैच खेला गया था तो वहां पर मैंने 27 रन देकर 5 विकेट हासिल किये थे और पाकिस्तान की टीम 227 रनों को भी चेज नहीं कर पाई थी।'

और पढ़ें: DC vs CSK: भाई के डेब्यू मैच में सैम कर्रन ने की पिटाई, महज 6 गेंदों में ठोंके 23 रन

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा राहुल द्रविड़ का यह एड क्रेडिट कार्ड पे एप क्रेड का है जिसमें वह बेंगलुरू के ट्रैफिक में फंसे हुए नजर आते हैं और इस दौरान गुस्से में चीखते, चिल्लाते और तोड़-फोड़ करते नजर आते हैं।

Story first published: Sunday, April 11, 2021, 16:32 [IST]
Other articles published on Apr 11, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+